रघुवीर मिठाईयां की 7 वीं शाखा का धूम से हुआ शुभारंभ
इंदिराबेन आडतिया और हंसाबेन पोपट ने खोला फीता

* राजेश डागा, वरुण मालू, जयराज बजाज, शिवलाल आडतिया की उत्साहपूर्ण उपस्थिति
अमरावती/दि.2 – मिठाईयों के लिए विदर्भ विख्यात अमरावती के अपने पोपट परिवार संचालित रघुवीर समूह की सातवीं शाखा ‘रघुवीर मिठाइयां’ का भव्य उद्घाटन गुरुवार 2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर कैम्प-रोड पर डी-मार्ट के सामने स्थित डागा प्लाजा आज दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में इस आउटलेट का विधिवत शुभारंभ फीते की गांठ खोलकर किया गया. हंसाबेन दिलीपभाई पोपट, दुर्ग निवासी इंदिराबेन प्रवीणभाई आडतिया के हस्ते फीता खोला गया. इस समय शिवलाल भाई आडतिया दुर्ग के साथ शहर के प्रसिद्ध उद्यमी राजेश डागा, वरुण मालू, जयराज बजाज, केशव डागा और डॉ. गोविंद कासट, नीलेशभाई पोपट, प्रियेशभाई पोपट की उपस्थिति रही.
* 600 वर्ग फीट का मिठाई और ब्रेकरी शोरुम
करीब 600 वर्ग फीट में तैयार ‘रघुवीर मिठाइयां’ के इस आधुनिक आउटलेट में मिठाइयों के अलावा नमकीन, नाश्ता और बेकरी आइटम्स की विस्तृत श्रृंखला ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी. इस नई शाखा में पारंपरिक स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति का खास संगम देखने को मिलेगा. हर उत्पाद में शुद्धता, गुणवत्ता और स्वाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. यही वजह है कि ‘रघुवीर’ ब्रांड आज ग्राहकों के बीच भरोसे का प्रतीक बन गया है, जहां लोग सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि विश्वास भी खरीदते हैं.
* गणमान्य पहुंचे बधाई देने
शहर के अनेक गणमान्य रघुवीर के 7 वें शोरुम श्रीगणेश अवसर पर पोपट परिवार को बधाई व शुभकामनाएं देने पहुंचे थे. उनमें अमृतभाई पटेल, कारिया, आडतिया सहित विविध क्षेत्र के गणमान्य का समावेश रहा.





