युवक की मानसिक परेशानी से त्रस्त छात्रा ने की आत्महत्या

चांदूर बाजार थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज

चांदूर बाजार/दि.6– एक 16 वर्षीय छात्रा ने एक युवक की छेडछाड और मानसिक परेशानी से त्रस्त होकर जहर गटककर आत्महत्या कर ली. यह सनसनीखेज घटना चांदूर बाजार थाना क्षेत्र में घटित हुई. मृतक छात्रा के पिता की शिकायत पर गुरुवार 2 अप्रैल की शाम संदिग्ध आरोपी गोपाल उर्फ स्वराज (18) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक चांदूर बाजार तहसील के एक गांव में रहने वाली छात्रा हाल ही में 10 वीं की परीक्षा देकर नतीजे की प्रतीक्षा कर रही थी. लेकिन गांव का एक 18 वर्षीय युवक उसका पीछा कर उसे काफी परेशान कर रहा था. एकतरफा प्यार के चलते संदिग्ध युवक गोपाल उसे बार-बार रास्ते में रोकता था. विद्यालय जाते समय अथवा घर के बाहर घुमते समय संबंधित युवक उसे छिंटाकशी कर उसे परेशान करता था. छात्रा ने यह बात अपने पालकों को भी बतायी थी. पालकों ने उसे समझाते हुए पढाई पर ध्यान केंद्रीत करने कहा था. लेकिन संबंधित युवक की परेशानी बढती ही गई. वह उसके घर के सामने चक्कर काटता था और मोबाइल से भी उसका पीछा करता था. उस दिन पूर्व घर का दरवाजा भीतर से बंद कर छात्रा ने खुद को कैद कर लिया था. 25 मार्च को सुबह उसने अपने घर में जगह घटक लिया. यह बात ध्यान में आते ही परिवार के सदस्यों ने उसे समिप के ग्रामीण अस्पताल और पश्चात अमरावती के निजी अस्पताल में भर्ती किया. 5 दिन तक मौत से संघर्ष करने के बाद 30 मार्च को उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. मृतक छात्रा के पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर चांदूर बाजार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button