सूरजमुखी का तेल उत्पादन घटेगा

खाडी युध्द का परिणाम

अमरावती/ दि.4- भारत में सूरजमुखी तेल का उत्पादन कम होने की आशंका बढ गई है. मध्य एशिया में चल रहे युध्द के कारण नये वित्तवर्ष में आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने से उत्पादन कम होने की आशंका बताई गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि तथापि तेल के दाम मजबूत बने रहेंगे.
एक एजेंसी रिपोर्ट में कहा गया कि वर्तमान वित्तवर्ष में सूरजमुखी के तेल उत्पादन में 10 प्रतिशत तक गिरावट आ सकती है. इसका मुख्य कारण मध्य एशिया संघर्ष और दूसरा लगातार बढती ट्रांसपोर्ट लागत के कारण महंगे होेते तेल के दाम बताए जारहे है. उपभोक्ताओ के पास राइस ब्रान और सोयाबीन का पर्याय मौजूद रहने से भी रिफाइंड सूरजमुखी तेल के उत्पादन पर असर पडेगा.

Back to top button