दो सडक दुर्घटनाओें में तीन लोगों की मौत
लापरवाही से वाहन चलाना पडा जानलेवा

अमरावती/दि.6– परतवाडा और कुर्हा थाना क्षेत्र में घटित दो सडक हादसों ें में तीन लोगों की मृत्यु हो गई. शनिवार को यह दोनों दुर्घटना घटित हुई. पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मृतकों के नाम कालमिड ग्राम निवासी यश सूर्या अखंडे, अमरावती निवासी उर्मिला प्रमोद देशमुख (60) और सुरेश देशमुख (80) है.
जानकारी के मुताबिक परतवाडा थाना क्षेत्र के वडुरा से बेलखेडा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास हुई दुर्घटना में यश अखंडे की मृत्यु हो गई. 27 फरवरी को यह दुर्घटना हुई कि अचलपुर तहसील के कालमिड ग्राम निवासी यश अखंडे यह आरोपी सावन सुनील दहीकर के साथ दुपहिया पर जा रहा था. आरोपी ने दुपहिया तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई. नियंत्रण छूटने से दुपहिया स्लीप हो गई. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल यश की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. परतवाडा पुलिस ने इस प्रकरण में 4 अप्रैल को मामला दर्ज किया है.
इसी तरह कुर्हा थाना क्षेत्र के विरगव्हाण के मार्डी रोड पर कार पुल के द्बिभाजक से टकराई. इस हादसे में अमरावती के विद्युत नगर निवासी उर्मिला प्रमोद देशमुख और सुरेश देशमुख की मृत्यु हो गई. चालक प्रमोद देवराव देशमुख का गाडी पर से संतुलन बिगडने से यह हादसा हुआ. कुर्हा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.





