शिवाजी उच्च माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों का सुयश
10 विद्यार्थियों को गणित ऑलिम्पियाड परीक्षा में गोल्ड मेडल

मोर्शी/दि.8- स्थानीय शिवाजी उच्च माध्यमिक शाला के 10 विद्यार्थियों नेे साइंस ऑलिम्पियाड फाउंडेशन की ओर से ली गई गणित ऑलिम्पियाड परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर सफलता हासिल की.
शाला की कु. भक्ति पाचघरे, नीरव पाटिल, जान्हवी चवरे, पुर्वेश खाजोने, शौर्य मानकर, स्वानंद वानखडे, प्रथमेश पडोले, संस्कृति भलावी, स्नेहल सरगर इन विद्यार्थियों ने नेशनल मैथेमेटिक्स ऑलिम्पियाड द्बारा ली गई परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर शाला का नाम रोशन किया है. इन विद्यार्थियों की सफलता पर मुख्याध्यापक श्रीकांत देशमुख, उप मुख्याध्यापक मिलिंद ढाकुलकर, पर्यवेक्षक विठ्ठल नवरे, शिक्षक प्रतिनिधि अशोक चौधरी, योगेन्द्र खोंडे, राजेश मुंगसे, संदीप ठाकरे, राहुल घुलक्षे, सुशांत कदम, प्रवीना बहुरूपी, धनश्री कोंबे, हर्षा पाटिल, अर्चना तराले, दिनेश सुखदेव, मंगेश मरसकोल्हे, सुषमा बोबडे, सुषमा राइकवार, रोकडे मैडम, अश्लेषा जाधव, संजय तेलंगे ने अभिनंदन कर शुभकामनाए दी.





