नांदगांव पेठ में 100 बेड का अस्पताल
गणोरी अस्पताल के लिए भी ढाई करोड मंजूर

* विधायक रवि राणा के प्रयास फलीभूत * स्वास्थ्य विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक
अमरावती/दि.8 – नांदगांव पेठ में एमआईडीसी कामगारों के लिए 100 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है. इसके लिए भवन निर्माण की मंजूरी दी गई है. उसी प्रकार गणोरी में सरकारी अस्पताल के लिए 2 करोड 57 लाख मंजूर किए गए हैं. विधायक रवि राणा द्वारा मंगलवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के साथ आयोजित अहम बैठक में उक्त जानकारी दी गई. बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. राऊत, स्वास्थ्य उपसंचालक डॉ. वाकचौरे, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. पवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परिसे और विभाग के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. स्वास्थ्य विभाग संबंधित 15 विषयों पर बैठक में चर्चा की गई.
बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए जिला स्त्री अस्पताल, जिला सामान्य अस्पताल को एक करने के निर्णय को स्वीकृती दी गई. उसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों को तत्काल भरने, चिखलदरा, धारणी, चुरणी, येवदा, वडनेर गंगाई में स्वीकृत अस्पतालों के भवनों हेतु जगह उपलब्ध करने का भी डिसीजन लिया गया. विधायक रवि राणा ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न इमारतों के निर्माण की स्थिति और जानकारी ली. संबंधित विषय पर मंत्रालय में उच्चस्तरिय बैठक आहुत करने के निर्देश विधायक राणा ने दिए. बैठक में उपमहापौर सचिन भेंडे, गटनेता नाना आमले और नगरसेवकों का पुष्पगुच्छ देकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने सत्कार किया.
बैठक में डॉ. संदीप वानखडे, डी. पी. अडसुले, डॉ. मंगेश भेंडे, डॉ. उल्हास पाटील, संदीप सारोलकर, डॉ. निकिता मटाले, डॉ. अविनाश मरकड, एस. एम. कुलकर्णी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भूषण सोलुंके, डॉ. मेश्राम, डॉ. सय्यद, युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा, विधी समिती उपसभापती डॉ. मधुरा मिलिंद कहाले, शिक्षण सभापति प्रीती हर्षल रेवने, गिरीश कासट, नगरसेवक अजय जयस्वाल, नगरसेविका रजनी डोंगरे, नगरसेविका प्रियंका भूषण पाटणे, नगरसेवक दीपक साहू सम्राट, नगरसेवक प्रशांत वानखडे, नगरसेवक गौरी मेघवानी, नगरसेवक किशोर जाधव, नगरसेविका मीरा कांबले, उमेश ढोणे, हर्षल रेवने, उद्धव कराले, बंडू डकरे, आशिष कावरे, अवि काले, संदीप कांबले, भूषण पाटणे, साक्षी ऊमक, कांचन कडू, धनंजय लोणारे, विकी बीसणे, गिरधर तिवारी आदि उपस्थित थे.





