श्री वडुरा हनुमान मंदिर में भंडारा, सैकडों भाविकों ने लिया लाभ
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन

परतवाडा/दि.9– समिपस्थ श्री वडुरा हनुमान मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी विश्वस्त मोहन खंडेलवाल के सानिध्य में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवार 7 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. भंडारे का सैकडों भाविकों ने लाभ लिया.
उल्लेखनीय है कि, परतवाडा शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित श्री वडुरा हनुमान मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक है. यहां हर शनिवार तथा मंगलवार को भाविक दर्शन के लिए आते हैं. यहां जो भी सच्चे दिल से मांगता है, उसकी मांग पूरी हो जाती है. पहले सिर्फ पेड के नीचे एक छोटे चबुतरे पर श्री हनुमानजी की मूर्ति विराजीत थी. अब यहां विशाल मंदिर खडा है. विश्वस्त मोहन खंडेलवाल 1979 से इस मंदिर से जुडे. वे नगरपालिका जकात विभाग में निरीक्षक के तौर पर कार्यरत थे. सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने सारा समय मंदिर को देना शुरु किया. उनके प्रयासों से मंदिर परिसर में सभागृह, स्वच्छता गृह, पेयजल की व्यवस्था के साथ मंदिर परिसर के सामने नाले पर पुल का निर्माण भी हुआ.
हर साल यहां हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल भी गुरुवार 2 मार्च को सुबह अभिषेक, हवन और आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया और मंगलवार 7 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया गया. भंडारे का सैकडों भाविकों ने लाभ लिया. भंडारे में मोहन खंडेलवाल के मार्गदर्शन में मनीष खंडेलवाल, मोना खंडेलवाल, गिरीष खंडेलवाल, योगेश खंडेलवाल, शिवम खंडेलवाल, संतोष सिरोया, रामरतीबाई उईके, युवराज इंगले ने सेवा दी.
* नगराध्यक्षा रुपाली माथने ने दी मंदिर को भेंट
नगराध्यक्ष रुपाली अभय माथने ने श्री क्षेत्र वडुरा मंदिर को भेंट देकर श्री हनुमानजी के दर्शन किये व महाप्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर विश्वस्त मोहन खंडेलवाल, मनीष खंडेलवाल, मोना खंडेलवाल ने उनका पुष्पगुच्छ प्रदान कर सत्कार किया. इस समय नगरसेवक मनोज नंदवंशी, भाजपा पदाधिकारी दिलीप आसवानी उपस्थित थे.
* आखिरकार मुक्त हुआ मंदिर संस्थान का खेत
श्री वडुरा हनुमान मंदिर संस्थान का मंदिर से कुछ ही दूरी पर पौने चार एकड खेत है, जो किसी जुम्मा चौधरी नामक व्यक्ति के कब्जे में था. 1980 में मोहन खंडेलवाल को मंदिर संस्थान का खेत होने की जानकारी मिली. तब उन्होंने तुरंत सरकारी गिनती बुलवाई. गिनती के पश्चात खेत मंदिर संस्थान का पाया गया. उसके पश्चात पुलिस में रिपोर्ट हुई और आखिरकार 2020 में मोहन खंडेलवाल के प्रयासों से खेत कब्जे से मुक्त हुआ.
* नगरसेवक मनोज नंदवंशी व दिलीप आस्वानी का सत्कार
मंगलवार 7 अप्रैल को श्री वडुरा हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर नगरसेवक मनोज नंदवंशी व भाजपा नेता दिलीप आस्वानी का मोहन खंडेलवाल ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर सत्कार किया. इस समय मनीष खंडेलवाल, मोना खंडेलवाल, गिरीष खंडेलवाल, योगेश खंडेलवाल, शिवम खंडेलवाल, संतोष सिरोया उपस्थित थे.





