फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

नामजद तीसरा आरोपी अब तक अज्ञात

* मामला हत्या की साजिश का
चांदूर बाजार/दि.10 – पूर्व विधायक बच्चू कडू के खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में अब आगे की कार्रवाई फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी. मामले में अब तक किसी भी आरोपो की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि नामजद तीसरे अज्ञात व्यक्ति का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस मामले में ग्रामीण पुलिस ने युद्ध स्तर पर जांच शुरु कर दी है.
जानकारी के अनुसार विधायक प्रवीण तायडे ने अपने चचेरे भाई अभिजीत तायडे को सडक हादसे के जरिए जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. इस मामले में 3 अप्रैल को थाने में की गई शिकायत के तहत पूर्व विधायक बच्चू कडू, गोलू माहुरे तथा एक अन्य व्यक्ति को संगीन धाराओं में नामजद किया गया है. चांदूर बाजार पुलिस ने शिकायत के साथ प्रस्तुत पेन ड्राइव में उपलब्ध ऑडियो क्लिप की प्राथमिक जांच करने के बाद मामला दर्ज किया था. संबंधित ऑडियो क्लीप को सोमवार को फॉरेसिंगक लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानून कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि, मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच पडताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि, जैसे ही कोई महत्वपूर्ण अपडेट सामने आएगा, पुलिस द्वारा तत्काल जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि, फिलहाल विधायक की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, परिस्थितियों को देखते हुए जरुरत पडने पर सुरक्षा बढाने का निर्णय लिया जा सकता है. इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है, वहीं पुलिस सभी सबूतों के आधार पर निष्पक्ष जांच करने की बात कह रही है.

 

Back to top button