वडाली उद्यान का बदलेगा स्वरूप

महापौर श्रीचंद तेजवाणी ने किया प्रकल्प का निरीक्षण

अमरावती/दि.10– महापौर श्रीचंद तेजवाणी ने गुरूवार 9 अप्रैल को वडाली उद्यान के सौंदर्यीकरण प्रकल्प का निरीक्षण किया. इस प्रकल्प के पूर्ण होने के बाद शहर के नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक आकर्षण पयर्टन स्थल उपलब्ध होगा, ऐसा उन्होंने बताया. वडाली उद्यान में चल रहे इस महत्वकांक्षी प्रकल्प में कई आकर्षक और उपयोगी घटकों का समावेश किया गया है. इसमें हिस्ट्री गार्डन, फूड कोर्ट एरिया, फ्लॉवर गार्डन , ग्रीन जिम, कॉनटूर लॉन, साइक्लिंग ट्रैक फाउंटेन, बच्चों के खेलने का क्षेत्र तथा साहसिक गतिविधियेां के लिए विशेष स्थान विकसित किया जा रहा है इसके अलावा नागरिकों की सुविधा के लिए पार्किंग एरिया , वाइल्ड अ ग्लो गार्डन, मेज गार्डन, सीढियां , दिव्यांगजनों के लिए रैंप तथा सुंदर झील का भी समावेश किया गया है. इन सभी सुविधाओं के कारण वडाली उद्यान शहर का एक प्रमुख आकर्षण बनने वाला है. महापोर श्रीचंद तेजवानी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस प्रकल्प का मुख्य उद्देश्य नागरिको को अधिक हरियाली स्वास्थ्यवर्धक वातावरण के मनोरंजन के बेहतर साधन उपलब्ध कराना है. इस निरीक्षण दौर में सभागृह नेता चेतन गावंडे, नगरसेविका ममता आवारे, पंचफुला चव्हाण, नगरसेवक विक्की उर्फ विशाल वानखडे, सैयद राश अली, शहर अभियंता रवीन्द्र पवार सहायक आयुक्त नितिन बोबडे, जनसंपर्क भूषण पुसदकर, अभियंता राजेश आगरकर,पूर्व महापौर अशोक डोंगरे तथा संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे.

Back to top button