अकोली के मैदान पर एसटी वाहक की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

शराब पीने के कारण पर से हुआ था विवाद

* दोनों आरोपियों ने दोपहर में की थी बेदम मारपीट
* उपचार के अभाव में हुई मौत
* खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.10 – शराब के विवाद को लेकर उपजे विवाद के चलते दो युवकों ने मिलकर एसटी वाहक की बेदम पिटाई कर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज घटना खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र में आने वाले अकोली परिसर के क्रिकेट मैदान पर गुरुवार 9 अप्रैल की शाम उजागर हुई. क्राइम ब्रांच के दल ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मृतक वाहक का नाम अकोली रोड के सप्तश्री अपार्टमेंट निवासी किरण कमलाकर पुणतांबेकर (46) है. जबकि आरोपियों के नाम चांदूरी ग्राम निवासी आकाश अंतराम धुर्वे (24) और अकोली निवासी स्वप्निल साहेबराव चतुर (21) हैं.
जानकारी के मुताबिक गुरुवार 9 अप्रैल की शाम पुलिस नियंत्रण कक्ष को जानकारी मिली कि, खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के अकोली के क्रिकेट मैदान पर एक व्यक्ति का शव पडा है. यह जानकारी मिलते ही आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा क्राइम ब्रांच के निरीक्षण संदीप चव्हाण अपने दल के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे. वहां पर एक व्यक्ति का शव पडा था. उसकी पहचान सप्तश्री अपार्टमेंट निवासी किरण कमलाकर पुणतांबेकर (46) के रुप में हुई. क्राइम ब्रांच के दल ने तत्काल मृतक की पत्नी और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की. तब जानकारी मिली कि, मृतक के साथ अकोली गांव में रहने वाले आकाश धुर्वे व स्वप्निल चतुर साथ में थे. इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच के दल ने उनके घर जाकर छानबीन की. तब आरोपी वहां नहीं मिले. इस कारण 4 दल तैयार कर उनकी तलाश की गई, तब बडनेरा रेल्वे स्टेशन पर यह दोनों आरोपी मिल गये. दोनों आरोपी भागने की तैयारी में थे. लेकिन क्राइम ब्रांच के दल ने उन्हें दबोच लिया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वे मृतक को काफी दिन से पहचानते है. शराब पीने के कारण पर से उनमें विवाद हुआ और अकोली के क्रिकेट मैदान पर उसके साथ बेदम मारपीट की गई. इसी मारपीट में उसकी मृत्यु हो गई. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, श्याम घुगे, रमेश धुमाल, एसीपी शिवाजी बचाटे, संजय खताले के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक मनीष वाकोडे, महेश इंगोले, उपनिरीक्षक गजानन सोनुने, हेडकांस्टेबल मंगेश परिमल, सुनील लासुरकर, फिरोज खान, सतीश देशमुख, दीपक सुंदरकर, गजानन ढेवले, मनोज ठोसर, आस्तिक देशमुख, जहीर शेख, सचिन बहाले, मंगेश लोखंडे, प्रशांत मोहोड, विकास गुडधे, अतुल संभे, मिर्झा नईम बेग, नाझीम उद्दीन सैयद, विशाल वाकपांजर, सागर ठाकरे, रणजीत गावंडे, राजीक रायलीवाले, सूरज चव्हाण, निखिल गेडाम, योगेश पवार, चेतन गुल्हाने, संदीप खंडारे, प्रभात पोखले, चेतन शर्मा, राहुल दुधे के दल ने की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को खालापुरी गेट पुलिस के हवाले कर दिया है. हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आगे जांच कर रही है.

Back to top button