सीबीएसई का 10 वीं का नतीजा घोषित

93.70 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

* पूरक परीक्षा भी जल्द लेने की तैयारी
अमरावती/दि.15 – फरवरी में ली गई कक्षा 10 वीं की एग्जाम के सीबीएसई बोर्ड ने आज शाम 5 बजे अधिकृत रुप से परिणाम जारी कर दिये. जिसके अनुसार 25 लाख 8 हजार विद्यार्थियों में से 93.70 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हो गये है. इसी वर्ष से सीबीएसई ने मई-जून में पूरक परीक्षा का नियोजन किया है. जिससे अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों का वर्ष बर्बाद होने से बच जाएगा. पिछले वर्ष की तुलना में रिजल्ट बेहतर होने का दावा किया गया है. बता दें कि, अमरावती में दो दर्जन शालाएं, संस्थाएं सीबीएसई से एफिलिएटेड है. मोटे तौर पर 2600 विद्यार्थियों ने अमरावती में कक्षा 10 वीं की सीबीएसई बोर्ड एग्जाम दी थी. जिसमें से 90-92 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हो जाने की जानकारी शाला संचालकों ने दी है. समाचार लिखे जाने तक मेरीट सूची बनाई जा रही थी.

Back to top button