संकल्पसिद्धि डिस्ट्रिक्ट कन्वेंशन में अमरावती प्रीमियम क्लब की भागीदारी

आगामी डिस्ट्रिक्ट टीम की हुई घोषणा, डॉ. निक्कू खालसा जीएलटी हेड बने

अमरावती/दि.16– भंडारा-नागपुर में आयोजित संकल्पसिद्धि डिस्ट्रिक्ट कन्वेंशन (डिस्ट्रिक्ट 3234 एच-1, वर्ष 2025-2026) में लायंस क्लब अमरावती प्रीमियम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर क्लब का उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व किया.
इस भव्य कन्वेंशन के दौरान आगामी डिस्ट्रिक्ट टीम की घोषणा भी की गई. जिसमें डॉ. निक्को खालसा को जीएलटी हेड जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए चयनीत किया गया. यह पूरे क्लब के लिए गर्व और सम्मान का विषय है. कन्वेंशन में क्लब के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे. जिनमें डॉ. लक्ष्मीकांत राठी, डॉ. निक्को खालसा, अध्यक्ष मनीष डारा, सचिव रोहित खुराना, कोषाध्यक्ष राज सिंह छाबड़ा, ज़ोन चेयरपर्सन राहुल चड्ढा, ऋषभ चांदक, संजय देशमुख, राजेश छाबड़ा, आशीष पेटे, हर्षद जावरकर एवं मयूर अग्रवाल शामिल थे. सभी सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया और आने वाले वर्ष में सेवा कार्यों को नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प के साथ आगे बढ़ाने का प्रण लिया.

Back to top button