बुलढाणा, संभाजीनगर, नागपुर, अकोला के लिए अधिक बसेस
एसटी ने उपलब्ध कराई 50 अतिरिक्त बसें

* गर्मियों के सीजन को देखते हुए व्यवस्था
अमरावती/दि.16– गर्मी की छूट्टीयां और वैवाहिक सीजन को देखते हुए राज्य पथ परिवहन निगम एसटी ने अमरावती जिले से 50 अतिरिक्त बसे उपलब्ध करवाई हैं. जिससे प्रमुख शहरों की फेरियां बढ जाएगी. एसटी निगम ने पिछले दिनों गर्मी सीजन के कारण 10 प्रतिशत किराया बढाया था अब एसटी अपनी सेवा भी सामान्य नागरिको हेतु बढा रही हैं. विशेषकर ग्रीष्मकाल के अवकाश में बच्चों को मामा के घर जाने की उत्सुकता रहती हैं. इसलिए राज्य शासन अंतर्गत एसटी बसे सुरक्षित और किफायती प्रवास उपलब्ध कराती हैं.
इन शहरों में बढेगी फेरीयां
अमरावती से नागपुर, अकोला, संभाजी नगर, हिंगोली, परभणी, बुलढाणा, यवतमाल, अकोट, हिंगणघाट की बस फेरियां बढाई जा रही हैं. जो जिले के मोर्शी, दर्यापुर, परतवाडा, वरूड, चांदूर रेलवे डिपो से भी उपलब्ध रहेगी. विभागीय नियंत्रक संदीप रायलवार ने बताया कि यात्रियों की भारी भीड को देखते हुए अमरावती से महीनाभर 20 अतिरिक्त बसेस सेवाएं देंगी. विभिन्न डिपो से होनेवाली फेरियां बढाए जाने से निश्चित ही सभी यात्रियों को सुविधा होगी.





