रिदम समदरिया डीपीएस स्कूल से टॉपर

डॉक्टर बनने की तमन्ना

* महानगर चेंबर के अध्यक्ष सुरेश जैन के पौत्र
अमरावती/ दि.16- महानगर चेंबर के अध्यक्ष तथा कोतवाल संघ एवं सकल जैन संघ के उपाध्यक्ष सुरेश जैन समदरिया के पौत्र रिदम निखिल समदरिया ने कक्षा 10 वीं की एक्जाम में डीपीएस स्कूल में टॉप किया है. रिदम को बधाई और शुभकामनाएं देने का तांता लगा है. इसके पिता नितिन जैन समदरिया जाने माने युवा कार्यकर्ता होने के साथ जैन संस्कार मंच, जेसी और अन्य संगठनों मेें पदाधिकारी है.
रिदम समदरिया ने बताया कि कडे परिश्रम से परीक्षा में अपेक्षित सफलता मिलती है. वह अपनी सफलता का श्रेय डीपीएस स्कूल, दादा सुरेश समदरिया, दादी चंद्रकला समदरिया, पिता निखिल और मां विशिता को देते हैं. रिदम ने बताया कि उसे चिकित्सक बनकर लोेगों की सेवा करनी है. पीडा दूर करनी है. रिदम ने नित्य अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया. उसकी छोटी बहन मिहिका कक्षा पांचवीं की छात्रा हैं. पिता निखिल ने बताया कि रिदम को नई- नई तकनीक सीखने का भी बडा चांव है. उसी प्रकार घर में धार्मिक वातावरण में भी रिदम रूचि लेता है.

Back to top button