सौतेले पिता ने किया शीलभंग

दत्तापुर थाने में केस दर्ज

अमरावती/दि.18 – 16 साल की सौतेली बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति को दत्तापुर पुलिस ने पोक्सो के तहत नामजद किया है. बताया गया कि, घटना गत 7 अप्रैल की रात 11 बजे की है. आरोपी ने घर में सोयी पीडिता से छेडछाड की. उसने घटना के बारे में मां को बताया. मां ने उसे समझाया कि, दोबारा उसके पिता ऐसा कुछ नहीं करेंगे. किंतु पीडिता को डर लगा, इसलिए 11 अप्रैल को वह धामणगांव से नागपुर मामा के गांव जाने वाली थी. उसे रेल्वे पुलिस ने पकडा और नागपुर के सुधारगृह में भेजा. पीडिता के जवाब पर नागपुर रेल्वे थाने में बीएनएस की धारा 74 और पोक्सो की धारा 10 व 8 के तहत अपराध दर्ज कर घटनास्थल धामणगांव होने से अपराध दत्तापुर थाने में शिफ्ट किया.

Back to top button