अक्षय तृतीया पर करण कोठारी ज्वेलर्स की ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर

‘लक्ष्य मुहूर्त’ के जरिए मनाया जाएगा समृद्धि का महापर्व

अमरावती/दि.18 – अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर के जयस्तंभ चौक स्थित प्रमुख ज्वेलरी शोरूम करण कोठारी ज्वेलर्स द्वारा ‘लक्ष्य मुहूर्त’ के तहत विशेष ऑफर्स की घोषणा की गई है. कल 19 अप्रैल 2026 को मनाई जा रही अक्षय तृतीया को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. करण कोठारी ज्वेलर्स प्रबंधन के अनुसार, इस दिन सोने की खरीदारी को अत्यंत शुभ माना जाता है और यह भविष्य की समृद्धि का प्रतीक होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए शोरूम में आकर्षक योजनाएं शुरू की गई हैं.
करण कोठारी ज्वेलर्स द्वारा ‘लक्ष्य मुहूर्त’ के तहत सोने की खरीदारी पर विशेष लाभ दिए जा रहे हैं, वहीं डायमंड ज्वेलरी की खरीदी पर ग्राहकों को गोल्ड कॉइन मुफ्त प्रदान किया जाएगा. शोरूम में इस अवसर पर ‘नई पीढ़ी, नई चमक’ नाम से नया कलेक्शन भी लॉन्च किया गया है, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का समावेश है. हॉलमार्क युक्त आभूषणों के साथ गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया है.
करण कोठारी ज्वेलर्स प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष का ‘लक्ष्य मुहूर्त’ विशेष ज्योतिषीय संयोग के कारण अधिक फलदायी माना जा रहा है. ग्राहकों की सुविधा के लिए शोरूम 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे से खुला रहेगा, जबकि शुभ मुहूर्त सुबह 10.49 बजे से प्रारंभ होगा.
शहर के जयस्तंभ चौक स्थित करण कोठारी ज्वेलर्स के शोरूम में इस अवसर पर विशेष सजावट और व्यवस्थाएं की गई हैं. करण कोठारी ज्वेलर्स प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस शुभ अवसर का लाभ उठाकर अपने परिवार के लिए समृद्धि का निवेश करें. साथ ही अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री क्रमांक 1800-210-7776 पर संपर्क किया जा सकता है.

Back to top button