नि:शुल्क सहजयोग बाल संस्कार शिविर कल से

अमरावती/दि.23– सहज योग का मुख्य ध्यान केन्द्र निर्मल धाम, सिपना इंजी. कॉलेज के समीप बडनेरा रोड, अमरावती में नि:शुल्क सहजयोग बाल संस्कार शिविर का आयोजन 23 अप्रैल से 3 मई तक किया गया है. शिविर का समय सुबह 6.45 से 9.30 तक रखा गया है. प. पू. माताजी निर्मलादेवी प्रणित सहजयोग यह ध्यान की अत्यंत सरल पध्दति है. जिसे वैज्ञानिक स्तर पर सिध्द की गई है. सहजयोग वर्तमान में विश्व में 150 से भी अधिक देशों में फैल चुका है. करोडो व्यक्ति इसका लाभ तथा आनंद ले रहे है.
सहजयोग के इस बाल संस्कार शिविर में ध्यान, व्यक्तिमत्व विकास, चित्रकला, मेहंदी, रंगोली, अॅबेकस,, खेलकूद, संगीत, गायन, नृृत्य तथा क्राफ्ट जैसे विषयों का ज्ञान और मार्गदर्शन उच्च स्तरीय शिक्षकों द्बारा दिया जायेगा. इस शिविर के अंतिम दिन, भाग लेनेवाले बच्चों के पालकों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. पालक अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस बाल संस्कार शिविर में भेजें, ऐसा निवेदन आयोजकों द्बारा किया गया है. जानकारी हेतु वैभव घुसे से 9096682023 पर संपर्क कर सकते हैं.





