विभिन्न घटनाओं में तीन लोगों की मौत
नांदगांव पेठ, फ्रेजरपुरा और बडनेरा थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.23- अमरावती पुलिस आयुक्तालय परिक्षेत्र के नांदगांव पेठ बडनेरा और फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु हो गई.
जानकारी के मुताबिक नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र के माधव नगर निवासी किशोर शंकरराव खांडवे (67) नामक व्यक्ति अपने बेटे के साथ तेलाई मंगल कार्यालय में पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गये थे. समारोह के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आने लगे और नीचे गिर पडे. इस घटना में उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आ गई. उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. इसी तरह बडनेरा परिसर के पाला ग्राम निवासी राहुल सुधाकर मोहोड (34) नामक युवक एक कंपनी में चौकीदार के रुप में कार्यरत था. 20 अप्रैल को दोपहर में वह खाने का डिब्बा लेकर कमरे में गया. बैठकर खाना खाने की तैयारी कर रहा था, तब अचानक चक्कर आने से वह नीचे गिर पडा. उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. एक अन्य घटना फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के भूमिपुत्र कालोनी में घटित हुई. जहां सुशील रमेशपंत कालमेघ (59) नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई. वे किसी काम से 20 अप्रैल को विद्यापीठ गये थे. घर लौटने के बाद उन्होंने दोपहर में खाना खाया और दवाईयां ली. कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड गई और मुंह से झाग आने लगा. उन्होंने अपने बेटे को आवाज दी. उसके बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती किया. लेकिन डॉक्टर ने जांच कर उन्हें मृत घोषित किया. सुशील कालमेघ पहले कोरोना संक्रमण से पीडित रह चुके है. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





