6 वर्ल्ड मेजर मेडल जीतकर चमके नरेंद्र भाराणी
250 चुनिंदा भारतीयों में शामिल, बने ग्लोबल रनर

अमरावती/दि.23– अमरावती के युवा उद्यमी नरेंद्र भाराणी ने विश्व के प्रतिष्ठित बोस्टन मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम आंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया हैं. इस उपलब्धि के साथ ही उन्हें बोस्टन मैराथन मेडल के साथ प्रतिष्ठित ‘6 वर्ल्ड मेजर’ मेडल से सम्मानित किया गया.
नरेंद्र भारानी ने इससे पहले बार्लिन मैराथन (2022), शिकागो मैराथन (2023), न्यूयार्क सिटी मैराथन (2024), लंदन मैराथन (2025) और टोक्यो मैराथन (मार्च 2026) सफलतापूर्वक पूरी की थी. इन सभी छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मैराथन को पूरा करने के साथ वे भारत के लगभग 250 चुनिंदा धावकों की सूची में शामिल हो गए हैं. 42 किमी लंबी बोस्टन मैराथन में दुनियाभर से करीब 40 हजार धावको ने भाग लिया, जिसमें भारत से लगभग 100-125 प्रतिभागी शामिल थे. नरेंद्र भाराणी पिछले तीन वर्षों से इस प्रतिष्ठित मैराथन में भाग लेने का प्रयास कर रहे थे और इस बार उन्हें यह अवसर मिला. इस उपलब्धि के पीछे उनकी कठोर मेहनत और अनुशासन रहा. वे पिछले छह महीनों से रोजाना सुबह 4 बजे उठकर दो घंटे नियमित अभ्यास कर रहे थे. उनके साथ इस खास मौके पर उनकी पत्नी निशा और बेटे भविष्य भी बोस्टन में मौजूद रहे.
नरेंद्र भाराणी ने बताया कि पूर्व सेले टैक्स कमिश्नर दिलीप पाटिल के प्रोत्साहन से ही उनका मैराथन के प्रति रूझान बढा. उल्लेखनीय है कि अमरावती से इससे पहले दिलीप पाटिल ने भी 6 वर्ल्ड मेजर मेडल हासिल किया था. नरेंद्र भाराणी इस उपलब्धि को पानेवाले शहर के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं.





