संघ की अमरावती को 150 बेड के अस्पताल की सौगात
दो भव्य इमारतें निर्माणाधीन

* दो भव्य इमारतें निर्माणाधीन
* अगले वर्ष होंगे कार्यरत
* कैंसर और हार्ट रूग्णों हेतु सुविधा होगी
अमरावती/ दि.22- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अंतर्गत जनकल्याण सेवा संस्था शीघ्र ही अमरावती को 150 बेड के आधुनिक चिकित्सा सुविधा युक्त भव्य अस्पताल की सौगात देने जा रही हैं. शहर के साईनगर के आगे अकोली रोड पर सात मंजिला भवन का निर्माण कार्य जोरों पर हैं. सीविल वर्क अगले कुछ माह में पूर्ण हो जाएगा. उपरांत उपकरण तथा ऑपरेशन थिएटर सुविधा व अन्य सुविधाएं पूर्ण की जाएगी. यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष अजयभाई श्राफ ने आज दोपहर अमरावती मंडल से चर्चा में दी. उन्होंने बताया कि एक इमारत में प्रशासकीय कार्यालय होगा. दूसरा भवन बडा रहेगा और उसमें चिकित्सा सुविधा रहेगी. संत अच्युत महाराज अस्पताल के हृदयरोग संबंधी मरीज यहां रखे जा सकेंगे. दूसरा बडा सेक्शन कर्करोग के रूग्णों का होगा. कर्करोग के मरीजों का उपचार नागपुर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे. अजय भाई ने बताया कि सीएसआर फंड से यह भव्य अस्पताल और रूग्णसेवा का मानस हैं. फिलहाल जनकल्याण संस्था शहर में दो अस्पताल संचालित कर रही हैं. सैंकडो रूग्णों को उसका लाभ प्राप्त हो रहा हैं. अकोली क्षेत्र की बडी परियोजना पूर्ण होने के बाद भी शहरी सेवा जारी रखने का मानस जनकल्याण संस्था का हैं.
हेडगेवार और भारानी अस्पताल सेवा में
जनकल्याण संस्था के दो अस्पताल अभी शहर में सेवारत हैं. मुधोलकर पेठ में हेडगेवार अस्पताल नानाविध बीमारियों में सेवा दे रहा हैं. वहीं राजापेठ कंवरनगर के भाराणी हार्ट अस्पताल में नाम के अनुरूप हृदयरोग मरीजों की सेवा और एक विभाग में प्रसूति होती हैं. दोनों ही अस्पताल पिछले अनेक वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं. लोग भी यहां की चिकित्सको और स्टाफ की तत्पर सेवा से समाधानी हैं. ऐसे ही बडनेरा के पास टीमटाला ग्राम में भी अस्पताल की प्राथमिक सेवा उपलब्ध हैं. इस डे केयर आसपास के लगभग 40 गांवों को लाभ हो रहा हैं. वहां एंबुलन्स तथा अन्य सेवा रहने से गंभीर मरीजों को अमरावती लाया जाता हैं.
बडी परियोजना, अनेक समितियां
जनकल्याण संस्थाध्यक्ष अजयभाई श्राफ ने बताया कि 150 बिस्तरों के सात मंजिला स्टार अस्पताल की बडी परियोजना व्यापक विचार विनिमय पश्चात हाथ में ली गई हैं. उसी प्रकार बडी जिम्मेदारी को देखते हुए अनेक समितियों का गठन किया गया. दायित्व का बंटवारा करते हुए कंस्ट्रक्शन समिति बनाई गई. जिसमें जोग- महाजन कंपनी के महेश जोग, सतीश बक्शी, श्रीकांत देशमुख, डॉ. बोधनकर, आनंद दशपुते का समावेश हैं.
2 लाख वर्गफीट का निर्माण
खंडेलवाल नगर, मौजे बडनेरा पर निर्माणाधीन अस्पताल का संपूर्ण परिसर करीब ढाई एकड हैं. महेशभाई जोग ने बताया कि करीब दो लाख वर्गफीट का निर्माणकार्य प्रगति पर हैं. जिसे अभी और छह माह का समय लग सकता हैं. परियोजना के आर्किटेक मुंबई के शंतनु राणे तथा रोजवाल इंफ्रा हैं. सभी प्रकार की सुविधा अस्पताल में देने का प्रयास हैं. अभी बेशक काफी काम शेष हैं. किंतु आनेवाले दिनों में यहां हृदयरोग और कर्करोग के मरिजों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर्स और तमाम आधुनिक मशनरी, उपकरण उपलब्ध होंगे. विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार होगा.





