धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान पर प्रहार जनशक्ति पार्टी का विरोध

जिलाधिकारी आशीष येरेकर को सौंपा ज्ञापन

अमरावती/दि.27 – प्रहार जनशक्ति पार्टी ने धीरेंद्र शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के संबंध में दिए गए कथित विवादित बयान के खिलाफ तीव्र विरोध दर्ज कराया है. यह विरोध अमरावती महानगर प्रमुख बंटी रामटेके के नेतृत्व में किया गया.
पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमरावती स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराज़गी जताई और शास्त्री के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी करते हुए जिलाधीश आशीष येरेकर को ज्ञापन सौंपा. प्रहार जनशक्ति पार्टी ने आरोप लगाया कि इस प्रकार के बयान समाज में तनाव पैदा करते हैं और महापुरुषों का अपमान करते हैं.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि धीरेंद्र शास्त्री पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगाया जाए. साथ ही अमरावती के पुलिस आयुक्त राकेश ओला को एक ज्ञापन सौंपकर शास्त्री के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की गई. ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रहार जनशक्ति पार्टी की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा. आंदोलन के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर प्रहार कार्यकर्ताओं ने जूते बरसाये. इस विरोध प्रदर्शन में महानगर प्रमुख बंटी रामटेके, प्रदेश प्रवक्ता जितू दुधाने, प्रशांत देशमुख, श्याम इंगले, शेख अकबर भाई, नीलेश लंगोटे, विक्रम शेगोकार, मधुकर मुले, रतन गिरी, शेषराव घुले, मनीष देशमुख, नितिन तायडे, अर्जुन अवशीकर, नितिन तायडे, निरंजन ठाकरे, नंदू वानखडे, विक्रम जाधव, अजय तायडे, कुणाल खंडारे, पुष्पा तेलगोटे, शुभांगी वाटाणे, कविता भुसुम समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Back to top button