नशामुक्ति एवं पर्यावरण संतुलन के लिए प्लास्टिक-फ्री जन जागरूकता रैली

प्रमोद पोकले ने किया नेतृत्व

* उत्तमसरा में ग्रामजयंती उत्सव
भातकुली/दि.30– जल, वायु, मिट्टी की सुरक्षा स्वास्थ्य, जैव विविधता और कृषि स्थिरता के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है. इनके असंतुलन से प्राकृतिक आपदाओं और बीमारियों में वृद्धि होती है, जो मानव अस्तित्व के लिए खतरा है. चूँकि, प्रकृति को बचाने, सुरक्षित रखने और पर्यावरण के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए, पास के उत्तमसरा ग्राम में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की ग्राम जयंती के उपलक्ष्य पर, गांव की मुख्य सड़कों से हाल ही में नशामुक्ती एवं प्लास्टिक-फ्री जन जागरूकता रैली निकाली गई. इस रैली को दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के लोक कलाकार प्रमोद पोकले गुरुजी ने लीड किया.
तहसील के निकटस्थ ग्राम उत्तमसरा में मानवता के महान पुजारी राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की 117वीं ग्रामजयंती के मौके पर, स्थानीय गुरुदेव सेवाश्रम द्वारा कई धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए हैं. इसी के तौर पर, हाल ही में नशामुक्ती और पर्यावरण संतुलन के लिए गांव की मुख्य सड़कों पर प्लास्टिक-फ्री जागरूकता रैली निकाली गई. इस मौके पर समाज जागृतिपर भजनों के साथ साथ, नशा छोड़ो – जीवन बचाओ, पेड़ लगाओ – पेड़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ – पृथ्वी बचाओ और प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ो, प्रकृति को जीवन दो जैसे कई नारे दिए गए. इस वक्त हभप संकेत महाराज काले, ग्रामगीताचार्य मनोहरदादा रेचे, रामदास टवलारे गुरुजी, गुन्नूसिंह मालवे, विनायकराव सवाई, अशोकराव रुमने, गोपालराव झाड़े, राजेंद्र दहीकर, बबनराव सवाई, ज्ञानेश्वर क्षीरसागर, विट्ठलराव थोटे, अशोकराव मिलखे, वंदनाताई सवाई, साक्षी दहीकर, विद्याताई मालधुरे आदी महिला-पुरुष नागरिक मौजूद थे.
लगभग एक हफ़्ते तक चलने वाले इस महोत्सव में हर सुबह गाँव की सफ़ाई, सामूहिक ध्यान उपासना, रामधून, रॅली, ग्रामगीता संकीर्तन, सामूहिक सायं. प्रार्थना, प्रवचन, मान्यवर लोगों का मार्गदर्शन, महिला सम्मेलन, रंगोली प्रतियोगिता और महाप्रसाद जैसे कई प्रोग्राम रखे गए हैं. महोत्सव का समापन गुरुवार, 30 अप्रैल को मनोहरराव डागा के सम्मान समारोह के बाद, हभप डॉ. दादा महाराज उंबरकर द्वारा गोपालकाला कीर्तन और गंगाधरराव मिलखे इनके भाषण के बाद महाप्रसाद कार्यक्रम के साथ होगा.

Back to top button