विभागीय आयुक्तालय में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज को अभिवादन

अमरावती/ दि.30-ग्रामगीता के रचयीता राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज की जयंती निमित्त गुरूवार 30 अप्रैल को विभागीय आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त सूरज वाघमारे ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया. इस अवसर पर अपर आयुक्त संजय जाधव, अजय लहाने, उपायुक्त संतोष कवडे, सहायक आयुक्त वैशाली पाथरे समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. उपस्थितों ने भी राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अभिवादन किया.





