म्हाडा कालोनी के युवक से 12.95 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी

साइबर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

अमरावती/दि.7 – अमरावती शहर के अकोली रोड स्थित म्हाडा कालोनी में रहने वाले एक 31 वर्षीय युवक को शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा दिलवाने का प्रलोभन देकर ऑनलाइन 12 लाख 95 हजार 753 रुपए से ठग लिया गया. साइबर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक विनय नामक युवक मार्च माह में इंस्टाग्राम पर इंस्टाग्राम देख रहा था तब उसे शेयर मार्केट संबंधीत लिंक दिखाई दी और उस पर क्लीक किया, तब वह एक वॉटसएप ग्रुप से एड हो गया. उसने शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिखाकर विनय की व्यक्तिगत जानकारी एक एप में भरने मजबूर किया गया. इसके मुताबिक विनय ने कुछ पैसे निवेश किये. उसे 44 लाख 31 हजार 738 रुपए का मुनाफा दिखाया गया. विनय ने पैसे विड्रॉल करने कहा, तब कुल मुनाफे की 20 प्रतिशत रकम सर्विस चार्ज के रुप में एक बैंक खाते में जमा करने कहा गया. इसके मुताबिक उसने 7 लाख 84 हजार 753 रुपए संबंधित खाते में जमा किये. विनय के उसके बाद पैसे विड्रॉल करने बाबत कहा, तो 15 प्रतिशत सर्विस टैक्स भरने कहा गया. तब विनय ने वह सर्विस टैक्स अपने मुनाफे से काटकर देने से कहा तो जालसाज ने उसे टालमटोल जवाब दिया. अपने साथ जालसाजी होने का पता चलने पर विनय ने साइबर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button