चिकित्सक चांडक दंपत्ति के राम साई अस्पताल का कल शुभारंभ
हृदय रोग और प्रसूति तथा स्त्री रोग की 24 घंटे इमरजेंसी सेवा

* अनुभवी डॉक्टर्स की टीम
* अत्याधुनिक इन्फ्रॉस्ट्रक्चर एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं
* डॉ. नीलेश चांडक और डॉ. माधुरी चांडक सोमानी की अमरावती को सौगात
अमरावती/दि.9 – शहर के प्रसिध्द एवं युवा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलेश चांडक और प्रसूति तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माधुरी चांडक सोमानी के अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हार्ट और मैटर्निटी अस्पताल राम साई का लोकार्पण परसों सोमवार 11 मई को होने जा रहा है. अस्पताल में सुरक्षित इलाज और विश्वसनीय सेवा का दावा करते हुए डॉ. चांडक दंपत्ति ने बताया कि 24 घंटे इमरजेंसी सेवा अनुभवी चिकित्सकों की टीम सहित उपलब्ध है. यह अस्पताल नवाथे प्लॉट के पीछे शिलांगण रोड पर हेमराजानी पेट्रोल पंप के ठीक बगल में निर्मित है. यहां आधुनिक जांच एवं लैब सुविधा के साथ फार्मसी सेवा भी हर समय उपलब्ध रहेगी.
अस्पताल में इमरजेंसी अॅजिओग्राफी/ अॅजिओप्लास्टी , पेसमेकर अॅन्ड ऑल कार्डिएक इंटरवेन्शन , ईसीजी/ 2 डी इको, टीएमटी, आईसीयू/ क्रिटीकल केअर, प्रिऑपरेटिव्ह फिटनेस , कार्डिक रिहॅबिलीटेशन, हार्ट डिसिज प्रिवेन्शन, हृदयी संबंधी व्यायाम, नवजात शिशु एनआयसीयू, बच्चों का टीकाकरण के साथ ही प्रसूति संबंधी और महिलाओं के बीमारियो का संपूर्ण उपचार राम साई अस्पताल में उपलब्ध है. जिसमें प्रसूति सुविधा, स्त्री रोग , सोनाग्राफी सुविधा, लॅप्रोस्कोपी (दुर्बिण द्बारा जांच व शस्त्रक्रिया), हिस्ट्रोस्कोपी, सिझेरियन ऑपरेशन , आई.यू. आई सुविधा, एन.एस.टी, कॉपर टी इतर गर्भ निरोधक मार्गदर्शन , गर्भाशय कैंसर निदान व उपचार, सरकार मान्य गर्भपात केन्द्र, सरकार मान्य परिवार कल्याण केन्द्र, वंध्यत्व चिकित्सा व उपचार, रूबेला, एचपीव्ही आदि टीकाकरण , विवाह पूर्व मार्गदर्शन व सलाह आदि सुविधावं उपलब्ध रहने की जानकारी डॉ. चांडक दंपत्ति ने दी.
डॉ. नीलेश चांडक
डॉ. नीलेश चांडक ने डीएम कॉर्डियोलॉजी की पढाई एशिया के सबसे बडे कॉर्डिएट केन्द्र से की है. वे अहमदाबाद के प्रसिध्द मेहता संस्थान में सेवा दे चुके हैं. उसी प्रकार अमरावती में वे 5 हजार से अधिक इंटरवेंशन कर चुके हैं. कोरोनरी एनजीओग्राफी व एनजीओप्लॉस्टी में डॉ. नीलेश चांडक को महारथ हासिल है. वे रीम्स अस्पताल में हृदयरोग तज्ञ हैं. उसी प्रकार डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं. डॉ. नीलेेश चांडक पिछले 6 वर्षो से दयासागर और पीडीएमसी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं. डॉ. माधुरी चांडक
डॉ. माधुरी चांडक प्रसिध्द स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं. फिर भी पंजाबराव देशमुख स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय में गायनॉकोलॉजी की प्राध्यापक है. अहमदाबाद के बीजेएमसी में वरिष्ठ निवासी चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे चुकी है. उसी प्रकार अहमदाबाद के एलजी चिकित्सा महाविद्यालय में वरिष्ठ निवासी चिकित्सक रही है. उन्हें फोगसी अल्ट्रा साउंड, लोवा इन्फर्टीलिटी और ईवा अस्पताल की लेप्रोस्कोपी फेलोशिप प्राप्त है. डॉ. माधुरी चांडक 6 वर्षो से पीडीएमसी में सेवाएं दे रही है.
डॉ. देशमुख, डॉ. राठी, डॉ. सोमवंशी के हस्ते लोकार्पण
राम साई हार्ट और मैटर्निटी अस्पताल का लोकार्पण रविवार 10 मई को शाम 7 बजे शिलांगण रोड नवाथे प्लॉट के पीछे होने जा रहा है. इस समय पीडीएमएमसी के अधिष्ठाता डॉ. ए.टी. देशमुख, रिम्स अस्पताल के निदेशक डॉ. श्याम राठी और पीडीएमएमसी के पूर्व अधिष्ठाता डॉ. पी.आर. सोमवंशी के हस्ते होने जा रहा है. डॉ. नीलेश चांडक और डॉ. माधुरी चांडक ने लोकार्पण अवसर पर निमंत्रितों से अवश्य उपस्थित रहने का आग्रह किया है.





