ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर साढे तीन किलो गांजा पकडा
तिवसा, अचलपुर और दर्यापुर थाना क्षेत्र की घटना

* तिवसा, अचलपुर और दर्यापुर थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.9 – ग्रामीण पुलिस के दल ने जिले के तिवसा, दर्यापुर और अचलपुर थाना क्षेत्र में 3 किलो 888 ग्राम गांजा बरामद कर 4 लोगों को कब्जे में लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अशोक हरिभाउ वाघमारे (62), मो. मुजाहीद मो. रफीक (30), रामेश्वर उर्फ रामा तुलसीराम इंगले (59) और साहबराव गणपतराव इंगले (65) है.
जानकारी के मुताबिक तिवसा शहर में ग्रामीण अपराध शाखा के सहायक निरीक्षक अमोल मुडे (41) अपने दल के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे, तब उन्होंने शिवाजी चौक निवासी अशोक वाघमारे के घर की तलाशी ली, तब घर में 1 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद हुआ. इसी तरह एलसीबी के उपनिरीक्षक सागर हटवार के दल ने मिली जानकारी के आधार पर अचलपुर के अलकरिम नगर में मो. मुजाहिद के घर छापा मारकर 2 किलो 256 ग्राम गांजा बरामद किया. जिसकी कीमत 45 हजार रुपए बतायी जाती है. इसी तरह एलसीबी के उपनिरीक्षक मूलचंद्र चंद्रभान भांबुरकर के दल ने दर्यापुर के रमाबाई आंबेडकर नगर परिसर के आठवडी बाजार में छापा मारकर रामेश्वर इंगले और साहबराव इंगले के पास से प्लास्टिक पन्नी में 552 ग्राम गांजा जब्त कर लिया. पुलिस ने मोबाइल समेत आरोपियों के पास से 30 हजार 100 रुपए का माल जब्त किया है. सभी आरोपियों के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.





