राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से किरणताई महल्ले ने की मुलाकात
केन्द्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लिया संकल्प

अमरावती/दि.12– सोमवार 11 मई को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग की साध्वी निरंजन ज्योति तथा सदस्य किरण ताई महल्ले ने मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान देश के सामाजिक मुद्दों, ओबीसी समाज से जुडे विभिन्न प्रश्नों, राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग की कार्यप्रणाली तथा आगामी समय में समाज हित में चलाई जानेवाली योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.
महामहिम राष्ट्रपति ने आयोग के कार्यो की सराहना करते हुए देश के उज्वल भविष्य के लिए सामाजिक समानता, समाजवेशी विकास और वंचित वर्गो के सशक्तीकरण हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया. साध्वी निरंजन ज्योति एवं किरणताई महल्ले ने समाज के विभिन्न वर्गो की समस्याओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करते हुए आयोग के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया.





