सैयद नाजीम के दोनो हत्यारोपियों को दो दिन का पीसीआर

आरोपियों की संख्या और भी अधिक बढने की संभावना

अमरावती/दि.12- विगत रविवार की रात फ्रेजरपुरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार बाजार में सैयद नाजीम नामक व्यक्ति की धारधार चाकुओं से गोद तक हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया था. इस मामले में फ्रेजरपुरा पुलिस ने निशांत रविंद्र भोवते (27, चपरासीपुरा) तथा यशराज उर्फ राहुल रविंद्र कोरी (26, देवदत्त नगर, बाकडेवाडी) को गिरफ्तार किया था. जिन्हें गत रोज स्थानीय अदालत में पेश किया गया. जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन पुलिस कस्टडी रिमांड में रखने का आदेश जारी किया. जिसके चलते अब अगले दो दिनों तक फे्रजरपुरा पुलिस द्बारा दोनों आरोपियों से इस मामले को लेकर कडाई के साथ पूछताछ की जाएगी. साथ ही पुलिस द्बारा उम्मीद जताई गई है कि इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ भी सकती हैं. क्योंकि इस मामले के पीछे और भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं, ऐसा पुलिस जांच के दौरान पता चला हैं.
बता दें कि विगत रविवार की रात करीब सव्वा 2 बजे के आसपास चपरासीपुरा के शुक्रवार बाजार परिसर में सैयद नाजीम सहित निशांत भोवते व यशराज कोरी के साथ ही अन्य कुछ युवक साथ बैठक आपस में बातचीत कर रहे थे. ये सभी युवक एक दूसरे के परिचित और दोस्त भी थे. बातो ही बातों में इन सभी लोगों का किसी बात को लेकर एक दूसरे के साथ विवाद होना शुरू हुआ. जिसके चलते अचानक ही चाकूबाजी भी होने लगी. इस समय जहां सैयद नाजीम द्बारा किए गए चाकू के वार से निशान भोवते के हाथ व पाव पर चाकू के घाव लगे वहीं निशान भोवते व यशराज कोरी द्बारा सीधे सैयद नाजीम के गले व सिने पर चाकू मारे गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद सैयद नाजीम को वहीं पर लहुलुहान अवस्था में छोडकर सभी युवक मौके से फरार हो गए. जिसके बाद इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही फ्रेजरपुरा पुलिस ने मौके का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था. साथ ही तेजी के साथ जांच करते हुए निशांत भोवते व यशराज कोरी को गिरफ्तार किया था. जिन्हें गत रोज दोपहर बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें दो दिन के पीसीआर में भेज दिया गया.
* मृतक नाजीम के खिलाफ दर्ज हैं हत्या के दो व जानलेवा मामले के एक अपराध
यहां यह भी विषेश उल्लेखनीय है कि मृतक सैयद नाजीम की भी अपराधिक पृष्ठाभुमि रही हैं, जिसके खिलाफ हत्या के दो मामले दर्ज रहने के साथ ही जानलेवा हमले का भी एक मामला दर्ज हैं. हत्या के इस मामले में सैयद नाजीम करीब एक साल तक जेल में भी रहा लेकिन इसके बावजूद उसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई कमी नहीं आयी. इसके चलते फ्रेजरपुरा पुलिस ने उसे एमपीडीए के तहत और एक साल तक जेल में स्थानबध्द रखा था. जहां से वह चार माह पहले ही छूटकर बाहर आया था तथा अब खुद सैयद नाजीम जानलेवा हमले व हत्या की वारदात का शिकार हुआ.

Back to top button