आपूर्ति मंत्री भुजबल ने बताया राज्य का इंधन स्टॉक
पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के आंकडे दिए

मुंबई /दि.12- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद राज्य में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का कितना स्टॉक बचा है? ऐसा सवाल कई लोगों के मन में है. इन सभी सवालों के जवाब प्रदेश के आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने दिए हैं.
* राज्य में ईंधन का कितना स्टॉक बचा है?
इस दौरान राज्य में फिलहाल ईंधन का कितना स्टॉक बचा है, इसके आंकड़े भी भुजबल ने पेश किए. फिलहाल राज्य में पेट्रोल 1 लाख 59 लाख लीटर बचा है. डीजल 2 लाख 98 हजार लीटर बचा है. केरोसिन 4 हजार किलोलीटर बचा है. जबकि एलपीजी 35 हजार किलो बचा है, ऐसा भुजबल ने कहा. इसके साथ ही सभी लोगों से अब मितव्ययिता की नीति अपनाने की अपील भी उन्होंने की.