सोमेश विश्वकर्मा की हत्या का प्रयास

गले में घोंपा गया शस्त्र लेकर जख्मी अस्पताल खुद पहुंचा

* मनपा अग्निशमन कार्यालय के सामने की घटना
* दो नाबालिगो को लिया कब्जे में
अमरावती/दि.13 – शहर में बढ़ते अपराध के कारण फिर से एक बार दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है. मंगलवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के वॉलकट कंपाऊंड स्थित दमकल कार्यालय के सामने एख युवक पर तीक्ष्ण हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया. सोमेश जुमाजी विश्वकर्मा (21) नामक युवक की गर्दन और हाथ पर वार किए गए. दिल दहला देनेवाली बात यानी हमले में इस्तेमाल शस्त्र जख्मी के गर्दन में ही फंसा था और वह उसी हालत खुद जिला अस्पताल पहुंचने से परिसर में हडकंप मच गया. चर्चित सोलंके हत्याकांड में इसके पूर्व सोमेश का नाम सामने आया था. इस कारण उस पर यह हमला होने की चर्चा है. जख्मी युवक पर रात को ही शस्त्रक्रिया की गई. उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती है. पुलिस ने जांच शुरू करते हुए दो नाबालिगो को कब्जे में लिया है.
जानकारी के मुताबिक वॉलकट कंपाऊंड झोपडपट्टी परिसर में रहनेवाला सोमेश विश्वकर्मा का कुछ युवकों से पिछले दो दिनों से मामूली कारण पर से विवाद शुरू था. मंगलवार की रात 9.30 बजे के दौरान वह मनपा के अग्निशमन कार्यालय के पास एक पेड के नीचे खडा था तब कुछ युवकों ने उसे घेर लिया. शुरूआत में दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. पश्चात वातावरण संतप्त हो गया और कुछ युवकों ने सोमेश पर तीक्ष्ण हथियार से हमला कर दिया. वार इतने तेज थे कि शस्त्र उसके गर्दन में फंस गया. गंभीर रुप से घायल होने के बाद सोमेश साहस कर खुद ही जिला अस्पताल पहुंच गया. भर्ती होने के कुछ समय बाद उश पर शस्त्रक्रिया शुरू की गई. उसे आईसीयू में रखा गया है. जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती है. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस का दल घटनास्थल पहुंचा और जांच शुरू की गई. कुछ दिन पूर्व इसी इलाके में मयूर सोलंकी की हत्या हुई थी. उसके बाद अब सोमेश विश्वकर्मा पर हुए हमले से शहर में फिर से गैंगवार शुरू होने की चर्चा है. सरकारी कार्याळय के सामने ही अपराधी खुलेआम हमले करने लगे है. इस कारण नागरिको में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है. रात के समय घर के बाहर निकलने नागरिक भयभीत होने लगे है. सोमेश विश्वकर्मा के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो नाबलिगो को कब्जे में लिया है. मामले की जांच कोतवाली पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button