पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का शनिवार को अमरावती जिला दौरा

अमरावती/दि.14- महाराष्ट्र के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले शनिवार 16 मई को अमरावती जिले के दौरे पर रहेंगे. जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, बावनकुले सुबह 9.45 बजे दर्यापुर हेलिपैड पर पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 10 बजे दर्यापुर उपविभागीय कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. दोपहर 1 बजे वे अमरावती स्थित जिलााधिकारी कार्यालय सभागृह में खरीफ हंगाम पूर्व तैयारी समीक्षा बैठक में भाग लेंगे. इसके पश्चात दोपहर 3 बजे अमरावती जिला परिषद कार्यालय सभागृह में एक अन्य बैठक लेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 5.30 बजे वे अमरावती से नागपुर के लिए रवाना होंगे.





