अरविंद बैंक में मनी अरविंद बाबू देशमुख की जयंती

अमरावती/दि.14– अरविंद सहकारी बैंक की अमरावती शाखा में विगत दिनों बैंक के संस्थापक अध्यक्ष अरविंद बाबू देशमुख की जयंती निमित्त उनकी स्मृतियों का समारोहपूर्व अभिनंदन किया गया. बैंक के पालक संचालक प्रकाश मकरमपुरे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि अमरावती जिला वकील संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एड. प्रशांत देशमुख तथा अमरावती मनपा के स्वीकृत पार्षद अनिल अग्रवाल व भोजराज काले उपस्थित थे.
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए सभी सम्मानित अतिथियों के साथ ही बैंक के सम्मानित उत्कृष्ट ग्राहकों के तौर पर डॉ. विक्रम वसू, कल्याणी वसू व सुरेंद्र चोरडिया का बैंक की ओर से शाल, श्रीफल देकर सत्कार किया गया. इस समय सभी उपस्थितों को स्व. अरविंद बाबू देशमुख का जीवन परिचय देते हुए बैंक की प्रगतिशील यात्रा के बारे में जानकारी दी गई.
कार्यक्रम में संचालन अश्विनी देखमुख व आभार प्रदर्शन अक्षय जुनघरे द्बारा किया गया. आयोजन के सफलता हेतु बैंक के व्यवस्थापक सागर बोपले सहित सभी कर्मचारियों ने महत प्रयास किए.





