मोर्शी में दो अवैध बोर करने वाले वाहनों पर कार्रवाई

पकडे के खेत में चल रही थी बोर खुदाई

* जिले में जिलाधीश की मनाही पश्चात पहला एक्शन
अमरावती/दि.9 – इस साल कम बारिश होने के कारण जिलाधिकारी आशीष येरेकर के आदेशानुसार पूरे जिले में नई कुआं व बोर खोदने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. फिर भी कुछ जगहों पर अवैध बोरवेल खोदने का काम शुरू होने की जानकारी पर मोर्शी के उपविभागीय अधिकारी प्रदीपकुमार पवार ने दो वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की.
गुरुवार 8 अक्टूबर को मोर्शी तहसील के पाला गांव में पकड़े के खेत में अवैध रूप से बोरवेल खोदने का काम चल रहा था तब राजस्व टीम ने कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान कल्याणसिंह राजपूत, निवासी उदयपुर, राजस्थान के क्रमांक जीजे-03/सीएल-8100 और रोहन सेजवर, निवासी राजकोट, गुजरात के स्वामित्व वाला जीजे-03/सीएल-8109 दोनों बोरवेल मशीन वाहनों को जब्त किया गया. जिले में यह पहली ही सख्त कार्रवाई है. जब्त किए गए दोनों वाहनों को पंचनामा व जब्तीनामा करके मोर्शी पुलिस स्टेशन में जमा किया गया है.
यह कार्रवाई उपविभागीय अधिकारी प्रदीपकुमार पवार के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार गजानन दाते, सहायक राजस्व अधिकारी सुधीर शिरभाते, वाहन चालक प्रवीण देवतले, राजस्व सेवक दुर्गेश चारे, तथा पाला साझा के ग्राम राजस्व अधिकारी रोशन जैस्वाल, ग्राम राजस्व अधिकारी जयंत मालपे, रोशन पकड़े व गोपाल राठौड़ ने की.

Back to top button