उधारी के पैसे मांगने पर युवक की हत्या का प्रयास

हालत गंभीर, फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के तपोवन गेट की घटना

* आठ युवकों पर मामला दर्ज
अमरावती/दि.15 – उधारी के पैसे मांगने के कारण पर से उपजे विवाद के चलते एक 18 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किए जाने की घटना फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के तपोवन गेट के पास घटित हुई. हमले में घायल युवक की हालत चिंताजनक है. उस पर उपचार जारी है. पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. हमले में घायल युवक का नाम स्थानीय ताजनगर निवासी आदिल खान अखिल खान (18) है. जबकि आरोपियों में इंदला निवासी ईशान पठान और उसके अन्य साथियों का समावेश है.
जानकारी के मुताबिक हमले में घायल आदिल खान ने एक पखवाडा पूर्व इंदला परिसर निवासी ईशान पठान को 6 हजार रुपए उधार दिए थे. पैसे उधार लेते समय ईशान ने यह पैसे एक सप्ताह में वापिस लौटाने की बात कही थी. लेकिन एक पखवाडा बितने के बावजूद पैसे न मिलने पर आदिल ने ईशान को अपने पैसो के लिए 13 मई को फोन किया. तब ईशान ने उसे राजुरा नाका सायबर कैफे पर बुलाया. आदिल को लगा कि उसे अपने पैसे मिलनेवाले है. इस कारण वह राजुरा नाका पर पहुंचा. लेकिन ईशान ने आदिल को पैसे देने से इंकार कर दिया. इश कारण संतप्त हुए आदिल ने उसे दुपहिया वाहन उठाकर ले जाने की धमकी दी और वहां से चला गया. तपोवन गेट के पास रात 9 बजे के दौरान आदिल खडा था तब ईशान और उसके 7 से 8 साथी वहां पहुंचे. सभी युवकों ने आदिल को घेरकर विवाद शुरू कर दिया. इस विवाद के चलते ईशान ने कमर से चाकू निकालकर आदिल के पेट, कमर और जंघा पर सपासप वार उसकी हत्या करने का प्रयास किया. चाकू के हमले में गंभीर रुप से घायल होने के बाद भी ईशान के साथियों ने आदिल को लाथोघूसो से बेदम पीटा. पश्चात सभी आरोपी वहां से भाग गए. घटना की जानकारी मिलते ही फ्रेजरपुरा पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल पहुंचा. जख्मी आदिल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस ने जख्मी के बयान के आधार पर ईशान पठआन और उसके 7 से 8 साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 189(2), 189(4), 191(2) के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Back to top button