आवारा कुत्तों का करें बंदोबस्त
कांग्रेस का मनपा अधिकारी को निवेदन

अमरावती/दि.18- अमावती शहर जिला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक के उपाध्यक्ष जुबेर खान मुस्तफा खान ने महापालिका के पशुसंवर्धन अधिकारी से शहर के अनेक भागों में बढ रहे आवारा कुत्तों के आतंक को कम करने की गुजारिश निवेदन देकर की. इस समय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक के अनेक कार्यकर्ता जुबेर खान के साथ मौजूद थे.
जुबेर खान ने निवेदन में कहा कि, नालसाबपुरा मस्जिद परिसर के पास स्कूल परिसर में आवारा कुत्तों आतंक मचा रखा है. दो रोज पहले 6 वर्ष की बालिका पर कुत्तों ने हमला किया. उसके कान, गर्दन, हाथ पर काट लिया. बालिका को बचाने उसकी दादी दौडी, तो कुत्तों ने उन्हें भी काट लिया. जिससे नागरिकों में हडकंप मचा है. उसी प्रकार लोग गुस्से में भी है.





