दावत-ए-इस्लामी इंडिया की ओर से रक्तदान शिविर

40 रक्तदाताओं ने आगे बढका किया रक्तदान

अमरावती/दि.19– जीएनआरएफ दावत-ए-इस्लामी इंडिया की ओर से रविवार 17 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बडी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया और कुल 40 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया.
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है, जिससे जरूरतमंद मरिजों की जान बचाई जा सकती हैं. शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढाना और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के वालंटियर्स एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा. आयोजक संस्था जीएनआरएफ दावत-ए-इस्लामी इंडिया के जिम्मेदार रिजवान मुस्तफाई तथा पूरी टीम ने शिविर में रक्तदान करनेवाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही. इस अवसर पर जिला अस्पताल इर्विन की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. आयोजकों ने अस्पताल की टीम का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया.

Back to top button