टोलनाके पर कर्मचारियों से जमकर मारपीट

चार आरोपियों पर मामला दर्ज

* कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार
अमरावती/दि.19– नांदगांव पेठ टोल नाके पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट और अश्लील आगलीगलौच करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.
जानकारी के मुताबिक निमगुड, जिला धुले निवासी शिकायतकर्ता अनिल भिला मोर (36) वे नांदगांव पेठ टोलनाके पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. घटना रविवार 17 मई की रात करीब 11.40 बजे की बताई गई हैं. शिकायत के अनुसार अनिल मोर अपने स्टाफ के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे. इसी दौरान आरोपी बलवीर चव्हाण (50), धीरज चव्हाण (35), विनोद डांगे (40) और नांदगांव पेठ निवासी शशी बैस (37) वहां पहुंचे. आरोपियों ने टोलनाके के यू-टर्न पर लगाए गए पत्थरों को लेकर सवाल किया. शिकायतकर्ता ने बताया कि पत्थर सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगाए गए हैं. इसी बात पर आरोपी भडक गए और अश्लील गालियां देने लगे.शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ थप्पड और मुक्कों से मारपीट की तथा वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया. आरोपियों कर्मचारियों को देख लेने की धमकी भी दी. घटना के बाद मामला थाने में पहुंचा. नांदगांव पेठ पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं. मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप शहाणे कर रहेे हैं.

Back to top button