इस सप्ताह में होंगे पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले

पुलिस आयुक्त राकेश ओला अब करेंगे शहर में बडा उलटफेर

* हर थाने को मिलेंगे नये थानेदार
अमरावती/दि.19 – पुलिस आयुक्त राकेश ओला को पदभार संभालने को करीबन 6 माह बीत गये है. अब वे इस सप्ताह में आयुक्तालय परिक्षेत्र के 10 पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले करने वाले है, ऐसी जानकारी मिली है. सभी पुलिस स्टेशन को नये थानेदार मिलने की संभावना है. साथ ही भारी उलटफेर हो सकता है.
पुलिस आयुक्त राकेश ओला को अमरावती में पदभार संभालने को करीबन 6 माह पूर्ण हो गये है. उनके पदभार संभालते ही मनपा के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए. इस दौरान उन्होंने अधिकांश पुलिस स्टेशन के कामकाज की समीक्षा की है. अब वे सभी 10 थाना क्षेत्रों में बडा उलटफेर करने वाले है. संभवत: इस सप्ताह में सभी थानेदार और जिन कर्मचारियों का एक ही स्थान पर पांच साल से अधिक कार्यकाल हो गया है, उनका तबादला करने वाले है. ऐसे में अनेक जवान इधर से उधर किये जाएंगे. साथ ही जिन जवानों का समाधानकारक कामकाज नहीं है और वर्षों से एक ही स्थान पर काम कर रहे हैं. उन्हें भी हटाया जा सकता है. एक सप्ताह के भीतर यह प्रक्रिया पूर्ण हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक आगामी दिनों में राज्य के अनेक पुलिस निरीक्षकों के तबादले होने वाले हैं. पुलिस महासंचालक के इन तबादलों की सूची का इंतजार है. आगामी एक-दो दिनों में पुलिस अधिकारियों के तबादलों की यह सूची जारी हो सकती है. इनमें अमरावती पुलिस आयुक्तालय के कितने पुलिस अधिकारी बाहर जाने वाले है और उनके स्थान पर कितने अधिकारी अमरावती शहर आने वाले हैं. उसके मुताबिक यह तबादले किये जाने वाले है. इस कारण पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है. अब देखना है किन अधिकारी और कर्मचारियों को स्थानांतरीत किया जाता है. उसी पर सभी का ध्यान केंद्रीत है.

Back to top button