डीबी टीम ने किया चोरी का पर्दाफाश

पार्किंग में खडे ट्रक के 16 टायर की चोरी

* 48 घंटे में संदिग्ध गिरफ्तार
अमरावती/दि.19 – गाडगे नगर थाने की डीबी टीम ने करीब पौने चार लाख लाख रुपए के 16 टायर लोहे की डिस्क सहित चुराने की घटना में 48 घंटे के अंदर आरोपी का पता लगा लिया. 8 टायर भी डिस्क सहित जब्त कर लिए. आरोपी का संतोष पुंडलिक मानापुरे (46, उत्कर्ष नगर) है. शेष 8 टायर ट्रक में ही लगे मिले.
पुलिस ने बताया कि, सोमवार को ही अमोल धर्माले ने शिकायत दी थी कि, उनके टाटा ट्रक के मनपा पार्किंग स्थल में खडा करने पर उसके 16 टायर डिस्क सहित चुरा लिए गए है. पुलिस ने 3.70 लाख रुपए की शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने तत्काल जांच शुरु कर दी. संदिग्ध आरोपी संतोष मानापुरे द्वारा चोरी किए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे ताबे में लिया और कडाई से पूछताछ करते ही उसने चोरी कबूल की. उसके घर के सामने रखे 8 टायर डिस्क सहित जब्त किए गए. शेष 8 टायर ट्रक को लगा दिए गए थे. यह कार्रवाई निरीक्षक गोरखनाथ जाधव, निरीक्षक समाधान वाठोरे के मार्गदर्शन में डीबी पथक प्रमुख योगेश श्रीवास, भारत वानखडे, नंदकिशोर करोची, राजेश गुरेले, मतिन शेख, सुशांत प्रधान, धनराज कुमरे, महेश शर्मा ने की.

Back to top button