प्रधानाचार्य नितिन कोली को बेस्ट प्रिंसीपल अवॉर्ड

मुंबई में आयोजित समारोह में किया सम्मानित

अमरावती /दि.21– पोदार इंटरनेशनल स्कूल बडनेरा रोड के प्रधानाचार्य नितिन कोली को मुंबई में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में बेस्ट प्रिंसीपल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार डॉ. होमी भाभा फाउंडेशन मुंबई द्वारा आयोजित एस्पायरिंग यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड सेरेमनी 2025-26 के दौरान प्रदान किया गया.
यह भव्य सम्मान समारोह 12 मई को मुंबई के मरीन लाइन्स स्थित यशवंतराव चव्हाण सेंटर में संपन्न हुआ. फाउंडेशन ने प्रधानाचार्य नितिन कोली को यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के प्रति समर्पण तथा विद्यालय में प्रतिस्पर्धी और प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण को बढावा देने के लिए प्रदान किया गया. नितिन कोली के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने जीआरईएटी और रोबोक्वेस्ट जैसी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में भाग लेकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है.
डॉ. होमी भाभा फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानाचार्य कोली द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के प्रयासों की भी प्रशंसा की. उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पोदार एज्युकेशन नेटवर्क के जनरल मैनेजर अमन तैमूर, स्कूल के प्रशासकीय अधिकारी पंकज अकांत, स्कूल की कोऑर्डीनेटर सुप्रीया गाडे, वर्षा खाबिया, प्रियंका महाजन सहित सभी शिक्षक एवं स्कूल के कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी.

Back to top button