बबलू शेखावत फिर बने कांग्रेस शहराध्यक्ष
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जारी की सूची

अमरावती /दि.21– शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बबलू शेखावत को फिर से ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की ओर से शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया गया है. जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर देखी जा रही है.
बुधवार देर शाम को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से महाराष्ट्र के 69 शहरों के अध्यक्ष की सूची जारी की गई. जिनमें पार्षद बबलू शेखावत को फिर से शहर की कमान सौंपने का निर्णय लिया गया है. यहां बता दें कि, हाल फिलहाल ही शहर में कांग्रेस नेताओं की ओर से शहर व ग्रामीण जिलाध्यक्ष की चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई थी. इस दौरान कई इच्छूक पदाधिकारियों ने शहर तथा जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन भी किया था. परंतु फिर से पार्टी ने बबलू शेखावत पर ही विश्वास जताते हुए एक बार फिर शहर की कमान उनको सौंप दी है.





