धामणगांव रेलवे में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक
जिला प्रभारी अविनाश देव ने किया मार्गदर्शन

धामणगांव रेलवे/दि.22– भारतीय जनता पार्टी शहर व ग्रामीण की ओर से संगठनात्मक व समीक्षा बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख तथा भाजपा अमरावती जिला ग्रामीण प्रभारी अविनाश देव की उपस्थिति में किया गया था. बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया.
बैठक में अमरावती जिला ग्रामीण प्रभारी अविनाश देेव ने उपस्थित पदाधिकारी, बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकर्ताओं से संवाद साधते हुए आगामी चुनावों की पार्श्वभूमिपर संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढाने और केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने को लेकर मार्गदर्शन किया और इस कार्य में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आवाहन भी किया.
इस अवसर पर धामणगांव रेलवे विधानसभा प्रमुख रावसाहेब रोडे, भाजपा जिला महासचिव सुमीत पवार, जिला कोषाध्यक्ष रामजी जोशी, जिला महासचिव ज्योति पाटिल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मारोटकर, महिला मोर्चा उपाध्यक्षा नलिनी मेश्राम, देवानंद देशमुख, शहराध्यक्ष दर्शन राठी, तहसील अध्यक्ष प्रवीण खैरकर, प्रणय राजनकर, पूर्व पंस सदस्य राजकुमार केला, कृषि उपज मंडी के संचालक रवि भूतडा, अशोक शर्मा, बालासाहेब शिरपुरकर, प्रभाकरराव काले, विठ्ठल राडेकर, संजय मेने, श्याम घाटे, मनोज बानोले आदि उपस्थित थे.