अमरावती में कॉकरोच जनता पार्टी का बढ़ता प्रभाव
युवाओं के मुद्दों पर पराग देशमुख का जोर, सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा

अमरावती /दि.22– अमरावती शहर में इस समय एक नए नाम की बड़ी चर्चा शुरू है और वह नाम है कॉकरोच जनता पार्टी. सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे पोस्टर, वीडियो और युवाओं का बढ़ता समर्थन इस पार्टी को चर्चा का विषय बना रहा है. खास बात यह है कि इस पार्टी के अमरावती जिला प्रमुख के रूप में युवा चेहरा पराग देशमुख का नाम सामने आ रहा है.
पराग देशमुख ने शहर की विभिन्न समस्याओं और युवाओं के मुद्दों पर आवाज उठाते हुए युवाओं को एकजुट करने का काम शुरू किया है. बेरोजगारी, शहर की खराब सड़कें, पानी की कमी, बढ़ती ट्रैफिक समस्या, कानून व्यवस्था, ड्रग्स और पब संस्कृति जैसे मुद्दों पर उन्होंने स्पष्ट भूमिका रखी है. अमरावती में बड़ा संतरा उत्पादक प्रोजेक्ट शुरू किया जाए, अमरावती-दिल्ली रेल सेवा शुरू की जाए तथा प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाए जैसी मांगें उन्होंने आगे रखी हैं. शहर के प्रमुख चौकों पर सार्वजनिक टॉयलेट, उउढत व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए जाने की मांग भी उन्होंने की है.
सोशल मीडिया पर पराग देशमुख के पोस्टर और संदेश बड़ी संख्या में शेयर किए जा रहे हैं और युवाओं से उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. जनता के लिए काम, विकास ही पहचान इस नारे के साथ युवाओं में नई ऊर्जा निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है. अमरावती के विकास और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा, ऐसा संकल्प पराग देशमुख ने व्यक्त किया है. आने वाले समय में कॉकरोच जनता पार्टी शहर की राजनीति में कितना प्रभाव बनाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा.





