पेट्रोल- डीजल 14 रूपए महंगा होगा
वाहन उद्योग भी मंदी की चपेट में आने की आशंका

अमरावती/दि.22 – 5 दिनों के अंदर केन्द्र सरकार अधीन तेल कंपनियों ने सादे पेट्रोल और डीजल के रेट लगभग 4 रूपए बढा दिए. जिससे अब आशंका है कि दरवृध्दि और हो सकती है. आनेवाले दिनों में पेट्रोल और डीजल 11 से 14 रूपए प्रति लीटर महंगा हो सकता है. क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों को अभी भी रोज 750 करोड रूपए का नुकसान सहना पड रहा है. विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने से यह आशंका बताई जा रही है. याद दिला दे कि केन्द्र सरकार ने लगातार 4 वर्षो तक इंधन के रेट में कोई बढोत्तरी नहीं की थी. किंतु खाडी युध्द के कारण सरकार को दोनों ही इंधन डीजल और पेट्रोल के दाम तीन रूपए 90 पैेसे प्रति लीटर बढाने पडे हैं. आगे भी दरवृध्दि होने की पूरी संभावना बताई जा रही है.
वाहन उद्योग में मंदी ?
इंधन के रेट बढने से वाहन उद्योग को आशंका लग रही है. मंदी आने की आशंका जानकार बता रहे हैं. इंधन का रेट बढने पर उपभोक्ता नये वाहनों की खरीदी मुलतवी कर सकते हैं. जिसके कारण कमर्शियल वाहन और ट्रेैक्टर विक्री पर असर पड सकता है. तेल के दाम अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में ऐसे ही रहने पर सीधा महंगाई बढ सकती है. ग्राहका का बचत और खर्च का संतुलन बिगडने की आशंका जानकार बता रहे हैं.
युध्द से 11 प्रतिशत महंगा
पेट्रोल और डीजल रूस- यूक्रेन युध्द के समय भी महंगाई का तडका लगा गया था. ताजा अमेरिका- इरान युध्द के कारण स्थिति बिगड रही है. अब कच्चे तेल के दाम 20 प्रतिशत बढ गये है. पहले के 11 और ताजा 20 प्रतिशत दरवृध्दि के कारण तेल कंपनियों पर लगातार दबाव बना. फलस्वरूप करीब 4 रूपए प्रति लीटर रेट बढाने पडे. अब 10 रूपए बढाए जाने की संभावना बताई जा रही है.





