कार-टैक्सी के रेट बढे

दो से तीन रुपए प्रति किमी की बढोत्तरी

* इंधन मूल्यवृद्धि का असर
* चालक का पारिश्रमिक भी हजार के पार
अमरावती/दि.22 – पेट्रोल और डीजल के दाम में की गई लगभग 4 रुपए प्रति लीटर की बढोत्तरी से टैक्स कार, ट्रैवेलर के भी रेट बढ गए है. 15 प्रतिशत भाडा बढा दिए जाने की जानकारी टैक्सी मार्केट के जानकार दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि, प्रति किमी अथवा ट्रीप के हिसाब से दो से तीन रुपए रेट बढाने पडे हैं. सर्वत्र महंगाई का तडका लगने से चालक वर्ग कैसे अछूता रह सकता है. उनका भी मानधन बढाए जाने की जानकारी टैक्सी मार्केट के ब्रोकर्स ने दी.
अमरावती के प्रसिद्ध टैक्सी, ट्रैवल ब्रोकर प्रकाश लाला श्रीमाली ने बताया कि, इंधन रेट बढने से न चाहते हुए भी एसी और नॉन एसी दोनों ही प्रकार के प्रति किमी दाम बढाने पडे हैं. जिससे स्वाभाविक रुप से ग्राहक थोडी नाराजी और भावताव करते है, किंतु वाहन तो इंधन पर ही चलते हैं. ऐसे में रेट बढाना मजबूरी हो गया है.
* पहले और अब के रेट
लाला श्रीमाली ने बताया कि, पहले नागपुर की ट्रीप 3600-4000 में हो जाती थी. अब 4300-4500 रुपए तक होती है. उसी प्रकार चालक का भी दिनभर का पारिश्रमिक और भत्ता बढाना पडा है. 700-800 रुपए की बजाए अब 1000-1200 रुपए देने पडते हैं.
* 13, 15 और 18 रुपए किमी
लाला श्रीमाली के अनुसार स्वीफ्ट डिझायर कार अब 13 रुपए, इर्टीका 15 रुपए और इनोवा 18 रुपए किमी के रेट पर टैक्सी में मिल रही है. उसी प्रकार 17, 20 और 26 सीटर टेम्पो ट्रैवलर के किराए 2-3 रुपए प्रति किलोमीटर बढ जाने की जानकारी उन्होंने दी. इंधन के रेट बढने से रेट बढाने के अलावा कोई चारा नहीं है. एसी और नॉन एसी टैक्सी 11 रुपए से बढकर 13 रुपए प्रति किमी करनी पडी है. विवाह का सीजन थोडा कम हो जाने से व्यवसाय पर अभी तो प्रभाव दिखाई पड रहा है.

Back to top button