31 को हर्षवर्धन देशमुख व दिलीप इंगोले का अमृत महोत्सव
सेवाभावी नेतृत्व को सम्मानित करने शिव परिवार का आयोजन

* राकांपा प्रमुख व सांसद शरद पवार की अध्यक्षता में होगा समारोह
* केद्रीय मंत्री गडकरी, पूर्व सीजेआई गवई, मंत्री बावनकुले, राज्यमंत्री भोयर व महापौर तेजवानी रहेंगे मुख्य अतिथि
अमरावती/दि.23- स्थानीय श्री शिवाजी शिक्षा संस्था के अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख व कोषाध्यक्ष दिलीपबाबू इंगोले का अमृत महोत्सव सत्कार करने हेतु शिव परिवार द्बारा आगामी रविवार 31 मई को एक भव्य-दिव्य समारोह आयोजित किया जा रहा हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी के अध्यक्ष व सांसद पद्मविभूषण शरदचंद्र पवार की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रहे इस अमृत महोत्सवी सत्कार समारोह में बतौर प्रमुख अतिथी केंद्रीय भुतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, देश के पूर्व सीजेआई भूषण गवई, राज्य के राजस्व मंत्री व जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, गृह (ग्रामीण) व गृह निर्माण राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर तथा अमरावती के महापौर श्रीचंद तेजवानी उपस्थित रहेंगे.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए शिव परिवार द्बारा बताया गया कि सेवाभाव से नेतृत्व तक अमृत प्रवास पूर्ण करनेवाले शिवाजी शिक्षा संस्था के अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख व कोषाध्यक्ष दिलीप बाबू इंगोले ने अपने ध्येयनिष्ठ कतृत्व से आदर्श स्थापित किया है तथा शिव परिवार के संस्थापक डॉ. पंजाबराव उर्फ भाउसाहेब देशमुख सहित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज व कर्मयोगी संत गाडगे बाबा के सर्जनशील विचारों की परंपरा को आगे बढाते हुए किसानों को समृध्द करने हेतु कृषि क्रांति एवं समाज को शैक्षणिक रूप से समृध्द करने हेतु शैक्षणिक क्रांति में भी अपना सहयोग दिया हैं. इसके चलते शिव परिवार द्बारा इन दोनों गणमान्यों का अमृत महोत्सव सत्कार किया जा रहा है.

* हर्षवर्धन देशमुख का शिक्षा, साहित्य व समाज के साथ हर्षानुबंध
डॉ. पंजाबराव उर्फ भाउसाहेब देशमुख के विचारों की विरासत को समर्थ तरीके से आगे बढाने के साथ ही ध्येयनिष्ठा, आत्मनिर्भरता व दुरदृष्टि के साथ शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत रहनेवाले पूर्व मंत्री हर्षवर्धन देशमुख को एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व कहा जा सकता है. जिनके प्रत्येक कार्य से उनके ध्येयनिष्ठ, वस्तु निष्ठ व निष्कलंक, चारित्र्यवान नेतृत्व का दर्शन होता हैं. उनके नेतृत्व में केवल शिवाजी शिक्षा संस्था का ही विस्तार नहीं हुआ बल्कि संस्कार मूल्य एवं ज्ञान का वटवृक्ष और भी अधिक बाहारदार हुआ. विद्यार्थियों के स्वप्नों को आकार देते समय उन्होंने केवल शिक्षा दान ही नहीं किया बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा, नया आत्मविश्वास व नई उम्मीद भी दी. जिसके चलते उनके कार्यों की बदौलत नई उम्मीद बनने के साथ ही हर किसी के मन में प्रेरणा का अखंडदीप प्रज्वलित होता हैं.

* दिलखुलास व्यक्तित्व है दिलीपबाबू इंगोले
श्री शिवाजी शिक्षा संस्था में लंबे समय से कोषाध्यक्ष के तौर पर बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे दिलीपबाबू इंगोले को एक दिलखुलास व्यक्तित्व कहा जा सकता है. जो अपने साधेपन, निगर्वीपन और अपनेपन के जरिए हर किसी को अपना बना लेते हैं. साथ ही उनके प्रत्येक कार्य से समर्पण, प्रामाणिकता व जिम्मेदारी की जबरदस्त झलक दिखाई देती है. उनकी पारदर्शक कार्यपध्दति व निस्वार्थ सेवाभाव के चलते श्री शिवाजी शिक्षा संस्था की प्रगति को एक मजबुत आधार प्राप्त हुआ हैं. उनके द्बारा निभाई गई जिम्मेदारी केवल पद की मर्यादातक समित रहने की बजाय एक मूल्यनिष्ठित कर्तव्य भावना के तौर पर दिखाई देती हैं. उनके कतृत्व का जहा पर स्पर्श होता है वहां पर विश्वास, आदर और अपनत्व की भावना दृढ होती है. यहीं वजह है कि दिलीपबाबू का योगदान प्रत्येक के मन में प्ररेणा व स्नेह की छाप छोडता है.





