शादी के एक पखवाडे बाद विवाहिता पर दहेज के लिए अत्याचार
दत्तापुर थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज

अमरावती /दि.26– शादी के केवल 15 दिन बाद ही एक नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताडित किये जाने का मामला सामने आया है. पति ने मेरा दूसरी युवती के साथ प्यार है. तू मुझे पसंद नहीं है. पिता की खेती बेचकर 30 लाख रुपए लाने की मांग की गई. इस प्रकरण में दत्तापुर पुलिस ने 23 मई को उसके पति समेत ससुराल के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
समृद्धि नामक 25 वर्षीय युवती का विलास नगर के विनोद नामक युवक से गत वर्ष विवाह हुआ. शादी के बाद केवल 15 दिन तक सबकुछ ठीकठाक रहा. लेकिन बाद में पति विनोद और ससुराल के अन्य सदस्यों ने समृद्धि को परेशान करना शुरु किया. तुमने हमें फंसाया. कोई भी दहेज नहीं दिया, ऐसा कहते हुए ससुराल के सदस्यों ने विवाहिता पर मानसिक व शारीरिक अत्याचार शुरु किये. इतना ही नहीं बल्कि पति ने उसे कहा कि तू मुझे पसंद नहीं है. मेरा दूसरी युवती पर प्रेम है. पिता को खेती बेचकर 30 लाख रुपए लाने की मांग भी की गई. ससुराल के इन अत्याचारों से त्रस्त होकर विवाहिता ने भरोसा सेल में गुहार लगाई. लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया. आखिरकार दत्तापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.