पर्धा परीक्षाओं में गड़बड़ी और कोचिंग क्लासों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन

अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अमरावती/दि.26 – अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद महाराष्ट्र की ओर से स्पर्धा परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं, नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण तथा निजी कोचिंग क्लासों द्वारा की जा रही आर्थिक शोषण के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान संगठन ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की.
परिषद ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से लाखों मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है. छात्रों और अभिभावकों में व्यवस्था के प्रति नाराजगी और असंतोष बढ़ रहा है. ज्ञापन में मांग की गई कि सभी पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की जाए तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो. साथ ही निजी कोचिंग संस्थानों के लिए फीस की निश्चित संरचना तय कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि विद्यार्थियों और पालकों की आर्थिक लूट रोकी जा सके.
परिषद ने यह भी मांग की कि लंबित प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से समय पर आयोजित की जाएं तथा परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए. संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो विद्यार्थियों के हित में राज्यभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस अवसर पर गजानन मुदगल, प्रभाकर वानखड़े, नीलेश टवलारे, ज्योत्स्ना शेटे, नंदा राऊत, मयूर बासुंदे, प्रवीणचंद्र मसराम, रोहन ढोमने, आशिष बिसने, पवन सुरजेकर, नितिन मेश्राम, मयूर नांदेकर, महेश पंडित, ऋषिकेश थेलकर, मनोज सावरकर, मनीष मडावी, बबीता राठोड, सरिता इंगोले, रुपाली देशमुख, मंगला असवर, स्मीता वासेकर, शुभांगी सोलंके, ममता घनकर, सुवर्णा परतेकी, सरिता मसराम, शालिनी गुढे, मेघा मसराम, दिव्या ढोमने, बिंदिया गणेशकर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Back to top button