विधान परिषद के लिए आज चार दावेदारों ने उठाए पांच नामांकन
युवा स्वाभिमान के स्वीकृत पार्षद संजय हिंगासपुरे ने भी उठाया पर्चा

* अब तक 25 दावेदारों द्बारा 45 नामांकन सेट उठाए जा चुके
अमरावती/दि.27 – स्थानीय स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की सीट हेतु 18 जून को होने जा रहे चुनाव को लेकर विगत 25 मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के आज तीसरे दिन चार इच्छूकों द्बारा नामांकन के पांच सेट उठाए गए. जिनमें युवा स्वाभिमान पार्टी की ओर से मनपा के स्वीकृत पार्षद रहनेवाले संजय हिंगासपुरे ने खुद अपने नाम पर नामांकन के दो सेट उठाए है. उसकेे साथ ही विगत तीन दिनों के दौरान 25 लोगों द्बारा उठाए गए नामांकन प्रपत्रों की संख्या अब 45 पर जा पहुंची है. जिसमें से फिलहाल तक किसी ने भी अपना नामांकन आवेदन दाखिल नहीं किया है.
बता दें कि स्थानीय स्वायत्त निकाय क्षेत्र में विधान परिषद के चुनाव हेतु कल सोमवार 25 मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत पहले दिन 8 इच्छूकों द्बारा 16 नमांकन प्रपत्र उठाए गए थे. वहीं नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 13 इच्छूकों द्बारा नामांकन के 24 सेट उठाए गए. और आज 4 इच्छूकों द्बारा नामांकन के पांच सेट उठाए गए. जिसके चलते कुल 25 इच्छूकों द्बारा अब तक नामांकन के 45 प्रपत्र उठाए जा चुके हैं. खास बात यह है कि नामांकन प्रपत्र हासिल करने और नामांकन दायर करने की प्रक्रिया आगामी 1 जून तक चलेगी, ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा की इस दौरान किन-किन लोगों द्बारा नामंकन प्रपत्र उठाए जाते है और उनमें से कितने लोगों द्बारा नामांकन आवेदन प्रस्तुत किया जाता है.
अब तक नामांकन उठानेवालो में पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल, अनुराधा प्रवीण पोटे, भाजपा शहराध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे, कांग्रेस की ओर से संभावित दावेदार माने जा रहे हर्षजीत देशमुख, राकांपा से वास्ता रखनेवाले डॉ. गणेश खारकर, अरूणा गणेश खारकर, अभिजीत रमण खारकर, युवा स्वाभिमान के मनपा पार्षद संजय हिंगासपुरे, सचिन अण्णा डोके, अण्णाजी कुंभालकर, सुरेश मेश्राम, समीर भारत चौधरी, सुभाष श्रीखंडे, प्रा. राधेश्याम यादव, प्र्रा. प्रवीण इचे, सजील खान खलील खान, एड. डॉ. धनंजय तोटे, अब्दुल नाजीम अब्दुल रउफ व विकेश गवाले का समावेश है.
उल्लेखनीय है कि गुरूवार 28 मई को बकरी ईद का पर्व रहने के चलते जिलाधीश कार्यालय में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. चूंकि अब तक 25 लोगों द्बारा नामांकन के 45 सेट उठाए जा चुके है. लेकिन अब तक किसी ने भी नामांकन आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कल के अवकाश पश्चात 29 व 30 मई तथा 1 जून को नामांकन की अंतिम तिथि तक कितने लोगों द्बारा नामांकन आवेदन उठाया जाता है और कितने लोगों द्बारा नामांकन प्रस्तुत किया जाता है.





