30 को श्रीकृष्ण हार्ट एंड मल्टीस्पेशालिटी अस्पताल का शुभारंभ
डॉ.मनोज व डॉ. किरण निचत एवं डॉ. गौरव वसुले देंगे अपनी सेवा

* 130 बेडवाला अस्पताल है अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस
अमरावती/दि.28 – शहर की ख्यातनाम वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनोज निचत एवं आयुर्वेद फिजीशियन डॉ. किरण निचत तथा हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव वसुले द्बारा स्थापित श्रीकृष्ण हार्ट एंड मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल का आगामी 30 मई को शाम 6 बजे समारोहपूर्वक शुभारंभ एवं लोकार्पण किया जाएगा. स्थानीय बडनेरा रोड पर समर्थवाडी परिसर में योगीराज आश्रम के पास स्थित 130 बेड की क्षमतावाले श्रीकृष्ण हार्ट एंड मल्टीस्पेशालिटी अस्पताल में समर्पित विशेषज्ञ डॉक्टरो की टीम के साथ ही सभी तरह की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं एवं 24 बाय 7 आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.
आगामी 30 मई को आयोजित लोकार्पण समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे, अमरावती लोकसभा क्षेत्र के सांसद बलवंत वानखडे, विधायक रवि राणा, विधायक सुलभा खोडके व विधायक संजय खोडके एवं पूर्व सांसद नवनीत राणा बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित रहेंगे.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए डॉ. निचत दम्पति एवं डॉ. गौरव वसुले द्बारा बताया गया कि श्रीकृष्ण हार्ट एंड मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के वैद्यकिय विभाग में इंटर्नल मेडिसिन, कार्डिओलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, रेडिओलॉजी, पॅथॉलॉजी, नेफ्रोलॉजी,प्लास्टिक सर्जरी, युरोलॉजी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, ऑन्कोलॉजी, इंटरव्हेन्शनल रेडिओलॉजी, ईएनटी, सायकॉलॉजी, फिजिओथेरपी, डेंटल, डायटिशियन जैसे विभागों का समावेश रहेगा. साथ ही अस्पताल की सुविधाओं एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर में फिलिप्स अत्याधुनिक कॅथ लॅब, 05 मॉड्यूलर ओ.टी.कॉम्प्लेक्स, 24 बाय 7 आपतकालीन सेवा, आईसीयू व क्रिटीकल केअर, 24 बाय 7 फार्मसी, 24 बाय 7 पॅथॉलॉजी सेवा, अॅम्ब्युलेंन्स सेवा, मरीज व रिश्तेदारो के लिए भोजन की व्यवस्था, मरिजों के रिश्तेदारों एवं स्टाफ के लिए निवास व्यवस्था व प्रशस्त पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.
इन सबके साथ ही अस्पताल के आयुर्वेद विभाग में केरलिय स्ट्रीटमेंट व पंचकर्म , शिरोधारा, वात, पित्त, कफ व सर्व व्याधी उपचार, कोरीयन हेअर व स्किन ट्रीटमेंट, सुवर्ण प्राशन एवं आयुर्वेद रूग्णो हेतु निवास व योगा मेडिटेशन सेंटर की व्यवस्था रहेगी.
उपरोक्त जानकारी के साथ ही श्रीकृष्ण हार्ट एंड मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मनोज निचत, डॉ. गौरव वसुले व डॉ. किरण निचत ने अपने सभी हितचिंतको से 30 मई को शाम 6 बजे अस्पताल के शुभारंभ एवं लोकार्पण अवसर पर उपस्थित रहने का आवाहन किया है.





